{"_id":"6175828d0d3a6e7da7123ace","slug":"sanjay-patil-says-ed-will-not-come-after-me-as-i-am-a-bjp-mp-maharashtra-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: संजय पाटिल के बोल, ईडी मेरे पीछे नहीं आएगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: संजय पाटिल के बोल, ईडी मेरे पीछे नहीं आएगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं
Sun, 24 Oct 2021 09:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:28 PM IST
सार
महाराष्ट्र में भाजपा सांसद संजय पाटिल ने रविवार को कहा कि ईडी मेरे खिलाफ जांच नहीं करने वाली है क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय पाटिल
- फोटो : facebook.com/mpsanjaykaka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट से सांसद संजय पाटिल रविवार को एक विवादित बयान दे गए। उन्होंने सांगली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कह दिया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मेरे पीछे नहीं आएगा क्योंकि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सांसद हूं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संजय पाटिल ने यहां कहा, 'ईडी मेरे पीछे नहीं आएगी क्योंकि मैं भाजपा का सांसद हूं... हमें 40 लाख रुपये की लग्जरी कार खरीदने के लिए लोन लेना पड़ेगा और हम पर जितना कर्ज है वह रकम जान कर ईडी आश्चर्यचकित रह जाएगी।'
विज्ञापन
हाल ही में हर्षवर्धन पाटिल ने भी चुटकी लेते हुए कहा था कि भाजपा में मुझे अच्छी नींद आ रही है क्यों कोई पूछताछ नहीं हुई। यह टिप्पणी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के उस आरोप के बाद आई थी जिसमें उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कही थी।
विज्ञापन
पुणे की इंदापुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हर्षवर्धन पाटिल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र सरकार, केंद्र पर राज्य के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती रही है।