{"_id":"5ae2a0744f1c1b87028b6aea","slug":"sanjay-nirupam-told-party-unit-booked-a-train-and-will-call-it-rahul-gandhi-super-fast-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मुंबई से दिल्ली रवाना होगी राहुल गांधी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संजय निरुपम दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज मुंबई से दिल्ली रवाना होगी राहुल गांधी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संजय निरुपम दिखाएंगे हरी झंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाने वाला है। यह रैली देश में दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर केंद्र सरकार का ध्यान केंद्रित करने के लिए आयोजित की जा रही है। रैली में भाग लेने के लिए मुंबई कांग्रेस के 1200 से ज्यादा कार्यकर्ता एक विशेष ट्रेन के जरिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस ट्रेन का नाम राहुल गांधी सुपर फास्ट एक्सप्रेस रखा गया है।
विज्ञापन
इस विशेष ट्रेन को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 27 अप्रैल को रवाना होगी और 29 अप्रैल की सुबह दिल्ली पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के हर एक डिब्बे का नाम कांग्रेस के एक नेता के नाम पर होगा। इसकी जानकारी देते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष निरुपम ने कहा कि इन डिब्बों को बाबासाहेब आंबेडकर, लोकमान्य तिलक, सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों के नाम दिए गए हैं।
विज्ञापन
निरुपम ने आगे बताया कि मुंबई कांग्रेस के इतिहास में पहली बार एक पूरी ट्रेन भरकर मुंबई कांग्रेस के 1200 से ज्यादा कार्यकर्ता एक साथ दिल्ली में आयोजित आंदोलन में भाग लेने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई की तरह ही पूरे देश से राहुल गांधी का साथ देने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता 29 अप्रैल को दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन