{"_id":"5ba0493d867a557f565e4db0","slug":"sanjay-agarwal-appointed-as-nhai-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव रंजन होंगे एनएचएआई के नए चेयरमैन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संजीव रंजन होंगे एनएचएआई के नए चेयरमैन
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नौकरशाही में सोमवार को व्यापक स्तर पर फेरबदल हुए। वरिष्ठ नौकरशाह संजय अग्रवाल को कृषि सचिव और संजीव रंजन को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। अग्रवाल फिलहाल अपने कैडर उत्तर प्रदेश में तैनात हैं।
विज्ञापन
वह 30 सितंबर को एसके पटनायक के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे। वहीं, 1985 बैच के रंजन त्रिपुरा कैडर में तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस तरुण कपूर को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वह इस महीने के आखिर में उदय प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश कैडर की अनिता भटनागर को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में बतौर सचिव नियुक्ति दी गई है। इनके अलावा कई अन्य अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन