फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samwad 2025: 'The day is not far when the whole of Kashmir will be united', Rajnath Singh in Amar Ujala Samvad

Samwad 2025: 'वह दिन दूर नहीं, जब पूरा कश्मीर एक होगा', अमर उजाला संवाद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Tue, 10 Jun 2025 05:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 05:06 PM IST
सार

Amar Ujala Uttarakhand Samwad 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमर उजाला संवाद 2025 के मंच से पाकिस्तान और आंतकियों को साफ संदेश दिया है। आतंकी और उसे पालने वाला पाकिस्तान चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वो कश्मीर में विकास का पहिया न रोक पाया है और न रोक पाएगा। उन्होंने कहा 1947 में जो खाई बनी थी उस पर विकास का पुल बनेगा।

विज्ञापन
Samwad 2025: 'The day is not far when the whole of Kashmir will be united', Rajnath Singh in Amar Ujala Samvad
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवभूमि उत्तराखंड में अमर उजाला संवाद 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हालिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद स्थिति पर अपने विचार रखे हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पाकिस्तान के लाख चाहने के बावजूद वह कश्मीर में विकास का पहिया नहीं रोक पाया। हम वहां रेल परियोजनाओं को साकार होते देख रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने ऐसी एक परियोजना का लोकार्पण किया। जैसे ही यह सपना साकार हुआ है, वैसे ही यह दिन भी दूर नहीं कि जब  पूरा कश्मीर एक होगा और आप लोग अपनी आंखों से देखेंगे, मुझे पक्का विश्वास है। अब यह कैसे होगा, इस पर मैं कुछ विचार व्यक्त नहीं होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Samwad 2025: राजनाथ की दुनिया को दो टूक- PAK को आतंक विरोधी समिति में रखना बिल्ली से दूध की रखवाली करवाने जैसा
विज्ञापन


1947 में कश्मीर में बनी खाई पर विकास का पुल बनेगा- राजनाथ
जो खाई कश्मीर में 1947 के बंटवारे ने बनाई थी, उस पर विकास का पुल बनेगा। पीओके हमारे साथ होगा और कहेगा कि मैं भी तो भारत हूं। आज के दौर में जब भी कोई युद्ध या झड़प होती है, तब युद्ध सिर्फ सिर्फ सैनिक नहीं लड़ते, सिर्फ गोलियों-तोपों से लड़ाई नहीं होती। इंफॉर्मेशन वॉरफेयर भी होता है। हमने पाकिस्तान के कई फर्जी वीडियो देखे। इससे कुछ लोग दिग्भ्रमित भी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Samwad 2025: राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान को आतंक विरोधी समिति में रखना बिल्ली से दूध की रखवाली करवाने जैसा

ऑपरेशन सिंदूर के साथ-साथ इंफॉर्मेशन वॉरफेयर भी जारी है- राजनाथ
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह स्थगित है। सैन्य कार्रवाई भले ही रोक दी गई हो, इंफॉर्मेशन वॉरफेयर जारी है। हम सोशल सोल्जर बनें, झूठ को पहचानें, अफवाहों को रोकें और जागरूकता फैलाएं। सबसे आगे बने रहने की दौड़ न हो, सबसे सही होने की दौड़ हो। कुछ लोग वेरिफाइड होने की जगह वायरल होने को मानक मान लेते हैं। आपके हाथों में जो स्मार्टफोन है, वह सिर्फ आपका मनोरंजन नहीं करता, वह आपकी जिम्मेदारी भी है।


Amarujala Uttarakhand Samwad, Samwad 2025, Amarujala Uttarakhand Samwad 2025, amar ujala Samwad, amar ujala Samwad 2025, rajnath singh, amar ujala samwad uttarakhand, pushkar singh dhami
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed