{"_id":"6a41429db464f3589308ebb2","slug":"samruddhi-mahamarg-amravati-accident-five-of-family-from-chandrapur-killed-today-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरावती के समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चंद्रपुर में पसरा मातम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमरावती के समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चंद्रपुर में पसरा मातम
Sun, 28 Jun 2026 09:19 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, अमरावती।
एएनआई, अमरावती।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:19 PM IST
सार
समृद्धि महामार्ग पर अमरावती के धामनगांव रेलवे इलाके में आज एक तेज रफ्तार वैगनआर कार खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में चंद्रपुर के जीवने परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। समृद्धि महामार्ग पर रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। धामनगांव रेलवे तहसील के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पीढ़ियों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक 12 साल की मासूम बच्ची भी है। यह पूरा परिवार चंद्रपुर का रहने वाला था।
अकोला जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ परिवार चंद्रपुर शहर का रहने वाला था। आज रविवार दोपहर को यह परिवार अपनी मारुति सुज़ुकी इग्निस कार से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अकोला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान समृद्धि महामार्ग पर चैनल नंबर 105-106 के पास यह हादसा हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक कार की रफ्तार बेहद तेज थी। धामनगांव रेलवे इलाके के पास चालक अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बेकाबू कार सीधे हाईवे पर खड़े कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से में समा गई।
यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े; कई इलाकों का संपर्क टूटा
विज्ञापन
गैस कटर से काटे गए वाहन के हिस्से
टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग और हाईवे सुरक्षा दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। कार की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से पिचक चुकी थी। पांचों शव मलबे में बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय पुलिस और आपातकालीन बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को कटर से काटा। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए धामनगांव रेलवे के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की है। मरने वालों में भास्कर महादेव जीवने (57), महादेव जीवने (42), लता महादेव जीवने (43), आरती जीवने (40) और 12 साल की मासूम त्रिशा जीवने शामिल हैं। एक साथ पूरे परिवार के खत्म होने की खबर जैसे ही चंद्रपुर में उनके पड़ोसियों को मिली, पूरे इलाके में मातम पसर गया। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या खड़े कंटेनर ट्रक ने हाईवे के सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दोपहर के वक्त ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ होगा।