फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samruddhi Expressway tragedy Maharashtra transport commissioner requests ARAI to review sleeper coach design

Samruddhi Expressway Tragedy: परिवहन आयुक्त का ARAI से अनुरोध, स्लीपर कोच बसों की डिजाइन की हो समीक्षा

Wed, 05 Jul 2023 03:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 03:21 AM IST
सार

महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने कहा, एआरएआई से बसों के डिजाइन का दोबारा निरीक्षण करने का अनुरोध किया है। एआरएआई, जो भारत सरकार द्वारा अधिसूचित एक प्रमुख वाहन परीक्षण और प्रमाणन एजेंसी है।

विज्ञापन
Samruddhi Expressway tragedy Maharashtra transport commissioner requests ARAI to review sleeper coach design
Samruddhi Expressway accident - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) से स्लीपर कोच बसों में लागू डिजाइन और सुरक्षा उपायों की गहन समीक्षा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


यह कदम पिछले हफ्ते समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुई भीषण त्रासदी के बाद उठाया गया, जहां एक स्लीपर कोच बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने कहा, एआरएआई से बसों के डिजाइन का दोबारा निरीक्षण करने का अनुरोध किया है। एआरएआई, जो भारत सरकार द्वारा अधिसूचित एक प्रमुख वाहन परीक्षण और प्रमाणन एजेंसी है। एआरएआई ने स्लीपर कोच बसों के लिए ऑटोमोटिव उद्योग मानक तैयार किए थे।
विज्ञापन


25 लोगों की हुई थी मौत
नागपुर से पुणे जा रही बस समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के बस पलट गई थी। जिसके बाद बस में आग लग गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरटीओ की रिपोर्ट आई सामने
दर्दनाक बस हादसे की वजह टायर फटना नहीं था, जैसा कि ड्राइवर ने पुलिस को बताया है। अमरावती के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने टायर फटने या तेज रफ्तार के चलते बस के पलटने की संभावना को खारिज कर दिया है। आरटीओ का कहना है कि घटनास्थल पर रबर के टुकड़े या टायर के कोई निशान नहीं मिले। घटना के प्रभाव का निशान व्हील डिस्क पर था, जो मुड़ा हुआ था। आरटीओ ने हादसे में जिंदा बचे लोगों से बातचीत और मौके का मुआयना करने के बाद तैयार की रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जीवित बचे एक यात्री ने बताया कि बस सड़क के दाईं ओर एक स्टील के खंभे से टकराई थी जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस डिवाइडर से टकराई और पलट गई। रिपोर्ट में यह भी है बस की गति बहुत अधिक नहीं रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed