{"_id":"63a1646e937c4b638d4687f3","slug":"same-sex-marriage-not-be-appropriate-for-indian-culture-said-bjp-mp-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Same sex marriage: भारत में समलैंगिक विवाह समाज व संस्कृति के खिलाफ, भाजपा सांसद का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Same sex marriage: भारत में समलैंगिक विवाह समाज व संस्कृति के खिलाफ, भाजपा सांसद का बड़ा बयान
Tue, 20 Dec 2022 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:59 PM IST
सार
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, समलैंगिक विवाह को लेकर पहले संसद और लोगों के बीच चर्चा हो। क्योंकि, समाज इसे मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत में समलैंगिक विवाह की वैधता का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इससे पहले मंगलवार को भाजपा सांसद सुशील मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने समलैंगिक विवाह को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है। सुशील मोदी ने कहा है कि समलैंगिक विवाह भारत की संस्कृति और परंपरा के लिए उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ वामपंथी और कार्यकर्ताओं ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अगर दो जजों की बेंच इस पर फैसला लेती है तो यह उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
संसद में हो चर्चा
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, समलैंगिक विवाह को लेकर पहले संसद और लोगों के बीच चर्चा हो। क्योंकि, समाज इसे मानने को तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी धर्मों में लड़कियों की शादी की उम्र एक होनी चाहिए।
विज्ञापन