फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sambit patra says use of abusive words for Prime Minister, Rahul's small mindset

प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग, राहुल की छोटी मानसिकता को दर्शाती है : संबित पात्रा

Thu, 07 Feb 2019 08:48 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
sambit patra says use of abusive words for  Prime Minister, Rahul's small mindset
संबित पात्रा

भाजपा ने राहुल गांधी के भाषण की शब्दावली पर ऐतराज व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कांग्रेस अध्यक्ष की छोटी मानसिकता और बौखलाहट को दर्शाता है। साथ ही पार्टी ने सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष बताएं कि उनके बहनोई राबर्ट वाड्रा का कारवां कैसे लूटा ? 

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा,  आज के न्यू-इंडिया में कानून सबके लिए बराबर है। जमानत पर बाहर घूम रहे परिवार को भी कानून के सामने झुकना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए राहुल गांधी जिस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग करते हैं वह राहुल गांधी की छोटी मानसिकता और उनकी बौखलाहट को दर्शाता है ।
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि राहुल यह बताएं कि उनके बहनोई ने कारवां कैसे लूटा? उन्होंने कहा कि उनका भी मन कर रहा है कि राहुल गांधी को तुम कहकर संबोधित करें, किंतु यह भाजपा की संस्कृति नहीं है। तकलीफ होती है कि राहुल गांधी जैसे लोग अपने को नेता कहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमले बोलेते हुए उन्हें डरपोक बताया और कहा कि चीन ने अपनी सेना डोकलाम में भेज दी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चीन के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे।

राहुल ने कहा, पांच साल तक उनसे लड़ने के बाद मुझे प्रधानमंत्री मोदी का चरित्र पता चल गया है । जब कोई उनके सामने खड़ा होता है तो वह भाग खड़े होते हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा- ये दोनों अपराधी (हैं), अपराधी नंबर वन राहुल गांधी और अपराधी नंबर 2 रॉबर्ट वाड्रा। एक ने करोड़ों रूपये आयकर की चोरी की और अपराधी नंबर दो ने 5 हजार करोड़ की चोरी की। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आपको लगता था कि देश में भ्रष्टाचार करो और कानून की प्रक्रिया आपके खिलाफ कार्रवाई ना करे । यह आपकी आदत है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस न्यू इंडिया में कोई बड़ा हो या छोटा, कानून सबके लिए बराबर है। कानून राहुल जी की ड्योढ़ी पर नहीं झुकेगा।

कानून अपराधियों के आगे नाक नहीं रगड़ेगा, अपराधी नाक रगड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी का कहना कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो तीन तलाक़ कानून को खत्म कर देंगे।

पात्रा ने कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है उन्होंने कहा कि यह किस प्रकार की मध्ययुगीन मानसिकता है। भारत की जनता देख रही है। ना मुस्लिम महिलाएं और ना ही भारत की जनता इस मानसिकता के लिए राहुल गांधी को माफ करेगी।


पात्रा ने कहा कि आज हमने राहुल गांधी को भाषण देते हुए सुना तो लगा कि वे गुरूर के नशे में हैं। जनता गुरूर का नशा तोड़ देती है। हमने कल उनके बहनोई के बारे में सवाल पूछे थे और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आज भी हम सवाल पूछेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कुछ ई..मेल का उल्लेख किया और इस बात पर बल दिया कि लंदन स्थित महल में जो-जो काम किया गया, उसका जिक्र इस ईमेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed