फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sambit patra on congress internal disputes on adhir ranjan chaudhary and anand sharma

बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- ये मुसलमानों की भी नहीं बल्कि घरवालों की पार्टी

Tue, 02 Mar 2021 01:37 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 02 Mar 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
sambit patra on congress internal disputes on adhir ranjan chaudhary and anand sharma
संबित पात्रा - फोटो : Twitter @BJPLive

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के आईएसएफ के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्कलह को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस का गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। संबित पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस सहयोगी पर निर्भर रहती है।

विज्ञापन


'कांग्रेस पार्टी गठबंधन पर ही निर्भर है'
कांग्रेस पार्टी में जारी घमासान को देखते हुए संबित पात्रा ने कहा कि आज कांग्रेस अपनी प्रसांगिकता को बनाएं रखने के लिए गठबंधन पर निर्भर है। ठीक ऐसी ही एक गठबंधन की प्रक्रिया राहुल गांधी जी और उनकी कांग्रेस पार्टी बंगाल में कर रहे हैं। संबित पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जितने भी गठबंधन किए हैं वो किसी अच्छे परफॉर्मेंस, अच्छे रिफॉर्म्स या अच्छी गवर्नेंस के लिए नहीं किए हैं। ये गठबंधन केवल इसलिए किए कि किसी प्रकार गांधी परिवार अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाएं रखें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस अपने को सेक्युलर बताती है, वही कांग्रेस बंगाल में एआईएसएफ के साथ गठबंधन करती है। केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन करती है, जमात-ए-इस्लामी के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन के साथ गठबंधन करती है। असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के साथ गठबंधन करती है।

'कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है'
संबित पात्रा ने कहा कि एक बार राहुल गांधी ने कहा था कि हां हम मुसलमानों की पार्टी हैं, इस खबर को एक बड़े समाचार पत्र ने छापा भी था लेकिन ये मुसलमानों की पार्टी भी नहीं है, ये केवल घरवालों की पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed