फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samajvadi Party Mulayam Singh Yadav admit to a hospital in Mumbai

मुलायम सिंह यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती

Sun, 29 Dec 2019 02:53 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 29 Dec 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Samajvadi Party Mulayam Singh Yadav admit to a hospital in Mumbai
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है। पेट में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मुलायम को मुंबई स्थानांतरित करने की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह पर वह अस्पताल में तीन दिन पहले ही आए थे। सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम बीते काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। बीते 20 दिसंबर को भी उन्हें नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


हाल ही में 81वां जन्मदिन मनाने वाले मुलायम बीते छह माह से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि मुलायम सिंह को पेट में दर्द था। शरीर की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed