फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khurshid says Forget winning assembly polls, Congress may not even ensure its future

सलमान खुर्शीद बोले- कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना दूर की बात, भविष्य भी अधर में 

Wed, 09 Oct 2019 08:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Salman Khurshid says Forget winning assembly polls, Congress may not even ensure its future
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी की आलोचना करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो स्थिति है, उसमें महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीतने की संभावना नहीं है। पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है और अपना भविष्य तक तय नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यही है कि हमारे नेता(राहुल गांधी) हमें छोड़ कर चले गए। 

विज्ञापन


एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने पार्टी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे से संकट बढ़ा है। उनके इस फैसले के कारण पार्टी हार के बाद जरूरी आत्मनिरीक्षण भी नहीं कर पायी। हम विश्लेषण के लिए भी एकजुट नहीं हो सके कि हम लोकसभा चुनाव में क्यों हारे। 
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि पार्टी संघर्ष के ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसमें हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीतने की संभावना ही नहीं है। कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसे स्तर पर पहुंच गई है कि न केवल आगामी विधानसभा चुनावों में बल्कि यह अपना भविष्य तक नहीं तय कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जल्दबाजी में पद छोड़ गए राहुल' 

खुर्शीद ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख की अस्थाई व्यवस्था से खुश नहीं हैं। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी जल्दबाजी में पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ गए। 

सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम वास्तव में एकजुट होकर विश्लेषण नहीं कर पाए हैं कि हमारी हार क्यों हुई है। हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे नेता दूर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर अब भी पार्टी की निष्ठा है। उनके जाने के बाद यह एक तरह का खालीपन है। 

अपने बयानों पर दी सफाई

सलमान खुर्शीद ने अपने बयानों पर सफाई दी है।  इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, उनसे जब उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के पद छोड़ने के कारण पार्टी अब तक हार की समीक्षा नहीं कर पाई है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए एक नेतृत्व होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से और यह दुखद है कि पार्टी नेतृत्व विहीन हो गई। 

उन्होंने कहा कि यह एक विचित्र स्थिति है। हम हार की समीक्षा जितनी जल्दी करें, अच्छा होगा। हमलोग के पास चुनाव में बेहतरीन घोषणापत्र था लेकिन हम लोगों को साथ नहीं ला सके। इसलिए हमें कुछ करना होगा।

उन्होंने कहा कि जो भी हमारी नेता हैं, मैं उन्हें चाहता हूं। मैं अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहा हूं ताकि ये कहीं दर्ज हो। अक्तूबर में राज्यों में चुनाव निपटने के बाद ही नए पार्टी अध्यक्ष पर फैसला किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed