रेलवे का फैसला: कोरोना पर काबू पाने की कवायद, सात स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद
- स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा था पालन
- मध्य रेलवे ने उठाया ये बड़ा कदम
- इन सात स्टेशनों से चलती है लंबी दूरी की ट्रेनें
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस आउट ब्रेक हो रहा है। पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में निकल रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग महानगर से पलायन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के कई रेलवे स्टेशनों पर क्षमता से ज्यादा भीड़ बढ़ गई है। कोरोना महामारी के दौरान भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई के छह रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बेचना बंद कर दिया है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि मुम्बई के सीएसएमटी के अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ बेचना बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। इन स्टेशनों पर पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। सुतार ने बताया कि गर्मियों में अनावश्यक भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि
Sale of platform tickets have been stopped with immediate effect from today at the following stations —Lokmanya Tilak Terminus, Kalyan, Thane, Dadar, Panvel, Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus: CPRO, Central Railway. #COVID19
— ANI (@ANI) April 9, 2021विज्ञापन
भीड़ कम करने के लिए टिकट की बढ़ाई थी कीमत
बता दें कि पिछले महीने मध्य रेलवे ने मुंबई के आसपास के 7 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 5 गुना अधिक कर दिया था। सातों स्टेशनों पर 10 रुपए प्लेटफॉर्म टिकट की बजाए 50 रुपए में मिल रहा है ।