फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   salary hike of hundred percent for mps

सांसदों के वेतन में हो सकता है 100% का इजाफा, 2.8 लाख तक पहुंचेगी सैलरी

Sat, 30 Apr 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
salary hike of hundred percent for mps
100 फीसदी बढ़ेगी सांसदों की सैलरी

संसदीय कमेटी ने सांसदों की सैलरी और भत्तों में 100 फीसदी का इजाफा करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव दिए जाने के पीछे सासंदों के अच्छे व्यवहार को वजह बताया गया है।

विज्ञापन


संसदीय कमेटी ने प्रस्ताव रखा है कि सांसदों की सैलरी को 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए प्रति माह किया जाए। साथ ही संसदीय क्षेत्र के भत्ते को भी 45 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 90 हजार रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


संसद के अगले सत्र में सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी के लिए बिल भेजा जाएगा। अगर इस बिल को मंजूरी मिल जाती है तो सांसदों को मिलने वाला कुल वेतन 1.4 लाख रुपए से 2.8 लाख रुपए प्रतिमाह तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इस कमेटी ने पेंशन में भी 75 फीसदी की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा है। सांसदों की सैलरी में इससे पहले 6 साल पहले बढ़ोत्तरी हुई थी।

संसद में भी उठा ये मुद्दा

salary hike of hundred percent for mps
संसद में पक्ष और विपक्ष ने भी उठाया है सैलरी का मुद्दा - फोटो : getty

संसद में इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए ले जाने से पहले इसे सभी मंत्रालयों को भेजा गया है, ताकि संसद की मंजूरी से पहले सभी मंत्रालयों के सुझावों को ध्यान में रखा जा सके।

समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल ने भी सोमवार को राज्य सभा में सासंदों की सैलरी बढ़ाए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सभी चाहते हैं कि सैलरी बढ़े, लेकिन डर की वजह से कोई बोल नहीं रहा है।

विपक्षी पार्टी कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने भी नरेश अग्रवाल की इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष से मैं अपने दोस्त नरेश अग्रवाल का समर्थन करता हूं। वे बोले कि महंगाई का असर सभी पर पड़ता है और सांसद भी उनमें से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed