फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sadhvi pragya gave controversial comment over dalits congress attack pm modi ask will he take action against her

'शूद्र को शूद्र कहने पर बुरा मान जाते हैं...' प्रज्ञा ठाकुर पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 14 Dec 2020 11:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Dec 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
sadhvi pragya gave controversial comment over dalits congress attack pm modi ask will he take action against her
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक और बयान दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। साध्वी ने हाल ही में कहा कि जब हम किसी ब्राह्मण को ब्राह्मण कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता लेकिन यदि किसी शुद्र को शुद्र कहते हैं तो वह बुरा मान जाता है। इसे लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए इसे एससी-एसटी आरक्षण खत्म करने का एक और नया दुस्साहस बताया है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को भोपाल से भाजपा सांसद के बहाने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'मा. मोदी जी, दलितों और गरीबों को वर्ण व्यवस्था में बांध कब तक अपमानित करेंगे भाजपाई? और एससी-एसटी आरक्षण खत्म करने का एक और नया दुस्साहस! एससी-एसटी वर्गों के खिलाफ ये दुर्भावना बंद करे भाजपा। क्या आप प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के सीहोर में एक क्षत्रिय सम्मेलन में शनिवार को लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने विवादित टिप्पणी की जिसमें धर्मशास्त्र का हवाला देते हुए कहा, 'जब हम किसी क्षत्रिय को क्षत्रिय कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है। यदि हम किसी ब्राह्मण को ब्राह्मण कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है। यदि हम किसी वैश्य को वैश्य कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है। लेकिन यदि हम किसी शुद्र को शुद्र कहते हैं तो वह बुरा मान जाता है। कारण क्या है? क्योंकि वे बात को समझते नहीं हैं।'


यह भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा के बिगड़े बोल, राष्ट्र की रक्षा के लिए क्षत्रिय अधिक संख्या में बच्चे पैदा करें

इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वह पागल हो गई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा, 'वह (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) पागल हो गई हैं। वह तिलमिला गई हैं। उनको समझ लेना चाहिए कि जहां पर वह शासन कर रही हैं वह भारत है, पाकिस्तान नहीं। वह (ममता बनर्जी) हताश हो गई हैं, क्योंकि उनको लगने लगा है कि उनका शासन खत्म होने वाला है।' 

ठाकुर ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा का शासन आएगा और वहां हिंदू राज होगा। भाजपा सांसद ठाकुर के लिए विवादों को जन्म देना कोई नहीं बात नहीं है। वह अपने भड़काऊ बयानों को लेकर पहले भी सुखिर्यों में रही हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फटकार लगाने के बावजूद ठाकुर संवेदनशील विषयों पर विवादास्पद बयान देती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed