फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SABERA Award 2022 Will Be Announced On December 7, SABERA Jury reviews the entries

SABERA AWARDS: जूरी ने विजेताओं को चुनने के लिए प्रविष्टियों की समीक्षा की, सात दिसंबर को पुरस्कारों का एलान

Wed, 23 Nov 2022 03:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Nov 2022 03:07 PM IST
सार

सबेरा अवार्ड 2022 की एक संपूर्ण प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद अब विजेताओं को चुनने के लिए प्रविष्टियों की समीक्षा की गई है। तीन- से चार जूरी सदस्यों ने इसकी समीक्षा की है।

विज्ञापन
SABERA Award 2022 Will Be Announced On December 7, SABERA Jury reviews the entries
Sabera Award 2022c - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रसिद्ध उद्योग पुरस्कार SABERA की घोषणा होने में केवल 14 दिन बचे हैं ऐसे में सभी जूरी सदस्यों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। एचडीएफसी लिमिटेड के एमडी रेणु सूद के नेतृत्व में सबेरा अवार्ड्स जूरी में कॉरपोरेट्स, सरकार और गैर-लाभकारी संस्थाओं के 8 सदस्य शामिल हैं। ग्रैंड जूरी की 9 नवंबर की पहली बैठक के बाद अब विजेताओं को चुनने के लिए प्रविष्टियों की समीक्षा की गई है। अंतिम विजेताओं की घोषणा 7 दिसंबर को एक भव्य कार्यक्रम में की जाएगी।  बता दें कि अमर उजाला सबेरा 2022 कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर बना है। 

विज्ञापन


प्रविष्टियों की सूची पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश भर से 125 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं
सबेरा अवार्ड 2022 की एक संपूर्ण प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद अब विजेताओं को चुनने के लिए प्रविष्टियों की समीक्षा की गई है। तीन- से चार जूरी सदस्यों ने इसकी समीक्षा की है और नामों को  शॉर्टलिस्ट किया है।  देश भर से 125 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। कुछ प्रविष्टियां छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पुणे और उड़ीसा के दूरस्थ क्षेत्रों से भी प्राप्त हुई हैं। बी3 की उपश्रेणियों में किसी शॉर्टलिस्ट की घोषणा नहीं की गई है।  अंतिम विजेताओं की घोषणा 7 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह के माध्यम से की जाएगी। यूनेस्को बिल्डिंग ऑडिटोरियम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें

सबेरा 2022 के लिए पुष्टि किए गए जूरी सदस्यों के नामों की सूची 

  • रेणु सूद कर्नाड, एमडी, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (जूरी चेयर)
  • दीपक बागला, इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ इन्वेस्ट इंडिया
  • मीनाक्षी गुप्ता, सह-संस्थापक GOONJ
  • किरण डीएम, ओएनजीसी फाउंडेशन की सीईओ
  • चंद्रू बद्रीनारायणन, मैनेजिंग पार्टनर ईक्यूब इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स
  • शिवम पुरी, सीईओ सिप्ला हेल्थ
  • गरिमा सिंह, चीफ गवर्नमेंट अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन पेप्सिको

यहां देखें वीडियो...



सबेरा एक सामाजिक प्रभाव पुरस्कार
सबेरा अपनी तरह का एकमात्र वार्षिक सामाजिक प्रभाव पुरस्कार है। यह शिखर सम्मेलन पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) संबंधी सतत विकास पहल को उजागर करता है। इस कार्यक्रम की एंकरिंग दूरदराज और चुनौतीपूर्ण पृष्ठभूमि की युवा लड़कियां करती हैं जिन्होंने न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार और समुदायों को शिक्षा के माध्यम से मजबूती प्रदान की है। उत्तराखंड में माली की बेटी से लेकर राजस्थान में कपड़े धोने वाले की बेटी से लेकर कामठीपुरा के सेक्स वर्कर की बेटी से लेकर नोएडा के कूड़ा बीनने वाले तक को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed