फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sabarimala temple 28 days income 104 crore rupees in festive season, lord ayyappa

सबरीमाला: त्योहार में मालामाल हुए भगवान अयप्पा, 28 दिनों में ही 104 करोड़ रुपये हुई आय

Sun, 15 Dec 2019 09:22 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 15 Dec 2019 09:22 PM IST
सार

  • 5 करोड़ रुपये सिर्फ सिक्कों में मिले
  • पिछले साल इस अवधि में 64 करोड़ हुई थी आय

विज्ञापन
sabarimala temple 28 days income 104 crore rupees in festive season, lord ayyappa
sabrimala temple

विस्तार

सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के साथ मंदिर की आय और श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले साल की तुलना में इजाफा हुआ है। इस त्योहारी सत्र में मंदिर की आय पहले 28 दिनों में ही 104 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। करीब 5 करोड़ रुपये मात्र सिक्कों के रूप में आए हैं।

विज्ञापन


पिछले वर्ष इसी अवधि में मंदिर को 64 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई थी। मंदिर में दो महीने के सत्र की शुरुआत 17 नवंबर को हुई थी। गौरतलब है कि पिछले साल मंदिर में 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन


प्रसाद से आय

  • राजस्व की प्राप्ति प्रसाद के रूप में अप्पम या अरावन (पायसम) की बिक्री और इसे चढ़ाने से हुई है।


नीलक्कल-सन्निधनं के बीच रोप-वे की तैयारी

त्रावणकोर देवसोम बोर्ड के अध्यक्ष एन. वासु ने बताया है कि मंदिर तक पहुंचने के रास्ते में नीलक्कल से सन्निधनं के बीच रोप-वे शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही पंबा से सन्निधनं के बीच रोप-वे की तैयारी भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed