फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala: 49 year old man set himself ablaze near BJP protest venue in Thiruvananthapuram

सबरीमाला: अयप्पा का नाम लेकर भाजपा नेता के सामने अधेड़ ने खुद को लगाई आग

Thu, 13 Dec 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 13 Dec 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Sabarimala: 49 year old man set himself ablaze near BJP protest venue in Thiruvananthapuram
सबरीमाला मंदिर

तिरुवनंतपुरम में गुरुवार सुबह एक अधेड़ उम्र के शख्स ने खुद पर आग लगा ली। उसने जहां खुद को आग लगाई वह स्थान भाजपा का विरोध प्रदर्शन स्थल था। सुबह के लगभग 2 बजे 49 साल के वेणुगोपालन नायर ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। इसके बाद वह उस तंबू की तरफ बढ़ गया जहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ता वामपंथी सरकार द्वारा सबरीमाला मंदिर के परिसर में लगाए गए पुलिस प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

विज्ञापन


राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता में से एक सीके पद्मनाभन इस मसले पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। वह उस समय घटनास्थल पर मौजूद थे जब अधेड़ ने खुद को आग के हवाले कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक जो मौके पर मौजूद थे उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की। नायर को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया। तब तक वह 90 प्रतिशत तक जल चुका था। उसकी स्थिति बहुत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


छावनी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर, 'जिजिन जी चाको ने कहा नायर खुद को आग के हवाले करते समय अयप्पा, अयप्पा चिल्ला रहा था। उसी समय नायर के परिवार ने उसे त्याग दिया। उसके परिवार में दो पत्नियां और बच्चे हैं। ऐसा हो सकता है कि उसने निजी कारणों की वजह से यह दर्दनाक कदम उठाया होगा।' पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। नायर तिरुवंतपुरम के मुट्टाडा का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सबरीमाला पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के आखिर में उच्चतम न्यायालय ने सभी उम्र की महिलाओं के लिए मंदिर के दरवाजे खोल दिए थे। जिसका कि भाजपा, कांग्रेस सहित अयप्पा के भक्त विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी थे। ऐसे में 10-50 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया जाना चाहिए। भाजपा का सत्ताधारी पार्टी और पुलिस के साथ कई बार इस मसले पर टकराव हो चुका है। आत्महत्या की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं लेकिन यह पहली बार है जब किसी ने खुद को आग के हवाले कर दिया हो।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed