#LadengeCoronaSe: कोरोना से जंग में रूस ने भी कसी कमर, भारत भेजे तमाम 'अस्त्र'
बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार (28 अप्रैल) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की। साथ ही, पीएम केयर्स फंड से एक लाख ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स खरीदने के फैसले की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश आगे आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब रूस का नाम भी जुड़ गया है। भारत में रूस के राजदूत निकोल कुदाशेव ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए रूसी फेडरेशन ने भारत को मानवीय सहायता भेजने का फैसला लिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार (28 अप्रैल) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की। साथ ही, पीएम केयर्स फंड से एक लाख ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स खरीदने के फैसले की जानकारी दी।
रूस ने भेजा यह सामान
जानकारी के मुताबिक, रूस से भेजे गए दो कार्गो विमानों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। इन विमानों में 20 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स, 75 वेंटिलेटर्स, 150 बेडसाइड मॉनिटर्स और दवाइयां हैं। रूस के राजदूत ने कहा कि कोरोना से जंग में दोनों देश एक साथ हैं। इसके मद्देनजर मई 2021 से स्पुतनिक वी वैक्सीन की सप्लाई भी शुरू कर दी जाएगी।
पीएम मोदी ने कही यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, मैंने अपने दोस्त राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की। हमने कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की। मैं महामारी के इस दौर में भारत की मदद करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देता हूं।
Had an excellent conversation with my friend President Putin today. We discussed the evolving COVID-19 situation, and I thanked President Putin for Russia's help and support in India's fight against the pandemic. @KremlinRussia_E
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2021