फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rule of law has broken down in Bengal, govt should do some says Governor Jagdeep Dhankhar

राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार पर फिर साधा निशाना, बंगाल में कानून का शासन ध्वस्त हो चुका है

Thu, 30 Jan 2020 04:49 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 30 Jan 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Rule of law has broken down in Bengal, govt should do some says Governor Jagdeep Dhankhar

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच चल रही सियासी खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल में लंबे समय से लगातार वार-पलटवार हो रहा है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस शासन को इसका आत्ममंथन करना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन क्यों ध्वस्त हो गया है। उधर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्यपाल एक खास दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहादत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तरी 24 परगना के बैरकपुर में गांधी घाट पहुंचे धनखड़ ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘राज्य में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है । राज्य सरकार को गंभीर आत्ममंथन करने की जरूरत है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री सोवनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि राज्यपाल एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की तरह काम करना बंद करें क्योंकि उनका आचरण राज्यपाल पद के उपयुक्त नहीं है। पिछले साल जुलाई में राज्यपाल बनने के बाद से धनखड़ का कई मुद्दों पर राज्य सरकार के साथ टकराव चलता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed