फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus over book: Indresh Kumar furious at Rahul, Khurshid, Chidambaram and Digvijay, only a mentally ill person can calls Hindutva a terrorist organization

बुक पर बवाल: हिंदुत्व को आतंकी संगठन बताने वाले मनोरोगी, राहुल, खुर्शीद, चिदंबरम व दिग्विजय पर भड़के इंद्रेश कुमार

Thu, 11 Nov 2021 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Nov 2021 07:15 PM IST
सार

इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि भारत, भारतीय, भारतीयता का अपमान करना महात्मा गांधी और देश का अपमान है।

विज्ञापन
Ruckus over book: Indresh Kumar furious at Rahul, Khurshid, Chidambaram and Digvijay, only a mentally ill person can calls Hindutva a terrorist organization
इंद्रेश कुमार

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की बुक 'सनराइज ओवर' पर बवाल पैदा हो गया है। उनके खिलाफ जहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, वहीं हिंदुत्व को लेकर कही गई बातों का कड़ा विरोध हो रहा है। आरएसएस नेता व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हिंदुत्व को आतंकी संगठन बताने वाले मानसिक रोगी हैं। 

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह के बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि भारत, भारतीय, भारतीयता का अपमान करना महात्मा गांधी और देश का अपमान है। चिदंबरम ने कानून व्यवस्था पर आरोप मढ कर भारत और भारत के न्यायपालिका का घोर अपमान किया है। यह पूरी तरह निंदनीय है। 
विज्ञापन


हिंदुत्व पर कीचड़ उछालना फैशन बना
संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है इसीलिए कांग्रेस नेताओं द्वारा आरएसएस और हिंदुत्व पर कीचड़ उछालना फैशन बन गया है। इसी कड़ी में सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब की टीआरपी बढ़ाने के लिए लिखा है कि आज का हिंदुत्व आईएसआईएस और बोको हरम जैसा आतंकी संगठन बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व धर्म नहीं विचारधारा, वसुधैव कुटुंबकम् इसका आधार
इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश जानता है कि हिंदुत्व एक धर्म नहीं बल्कि ऐसी विचारधारा है जिसका आधार वसुदेव कुटुंबकम् है। यह सनातन धर्म का मूल संस्कार है। इसका अर्थ है- 'धरती ही परिवार है (वसुधा एव कुटुम्बकम्)' यह वाक्य भारतीय संसद के प्रवेश कक्ष में भी अंकित है। जहां तक पी चिदंबरम द्वारा अयोध्या मामले में न्यायालय के फैसले को गलत ठहराने की बात है, यह पूरी तरह असंवैधानिक सोच है, जो देश की न्याय व्यवस्था और संविधान को नहीं मानती है। शाहबानो मामले में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलने का असंवैधानिक काम किया था। उसी बोझिल और गलत मानसिकता से कांग्रेस और उसके नेता अब भी ग्रस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed