फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus on Bharat Ratna: BJP said awards are not distributed like Rewari, AAP said insult to Sunderlal Bahuguna

भारत रत्न पर बवाल: बीजेपी ने कहा रेवड़ी की तरह नहीं बांटे जाते पुरस्कार, आप ने बताया सुंदरलाल बहुगुणा का अपमान

Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
सार

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की आम आदमी पार्टी की मांग पर राजनीति गरमा गई है।  
 

विज्ञापन
Ruckus on Bharat Ratna: BJP said awards are not distributed like Rewari, AAP said insult to Sunderlal Bahuguna
सुंदरलाल बहुगुणा - फोटो : Twitter/@shreyadhoundial

विस्तार

पर्यावरण कार्यकर्ता स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने के सवाल पर सियासत गरमा गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुगुणा के लिए भारत रत्न देने की मांग की। इस पर भाजपा ने कहा कि केजरीवाल अब तक 300 लोगों के लिए भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं, भारत रत्न रेवड़ी नहीं जो केजरीवाल सबको बांटते फिरें। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा की इस टिप्पणी को बहुगुणा का अपमान बताया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा को सुंदरलाल बहुगुणा का अपमान नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


इस पूरे विवाद की शुरूआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 16 जुलाई के एक पत्र से हुई,  जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की। सीएम ने कहा था कि पर्यावरण के प्रति बहुगुणा के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न का पुरस्कार दिया जाना चाहिए। इससे उन्हें तो सम्मान मिलेगा ही, प्रकृति के प्रति युवाओं को जागरूक भी किया जा सकेगा। केजरीवाल ने इसके पूर्व कोरोना काल में सेवाओं के लिए किसी डॉक्टर को भारत रत्न देने की मांग की थी।  
विज्ञापन


बीजेपी ने कहा, रेवड़ी नहीं
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अब तक 300 से ज्यादा लोगों को भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई रेवड़ी नहीं है कि अरविंद केजरीवाल उसे देते फिरें। पार्टी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जमीनी कामकाज नहीं करते, बल्कि मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के विवाद खड़े करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद जवानों व डॉक्टरों को एक-एक करोड़ नहीं दे सके केजरीवाल
जिंदल के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने कोरोना काल में शहीद दिल्ली पुलिस के जवानों और डॉक्टरों को एक-एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। वे अब तक अपने उस वायदे को पूरे नहीं कर पाए हैं। यहां तक कि कई परिवार आर्थिक सहायता पाने के लिए आदालत के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। अरविंद केजरीवाल अब अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय भारत रत्न दिए जाने की मांग करने लगे हैं।

केजरीवाल ने कहा, यह बहुगुणा का अपमान
लेकिन भाजपा नेता की इस टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी आगबबूला है। पार्टी ने इसे सुंदरलाल बहुगुणा का अपमान बताया है। इस टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा 'बीजेपी को मुझे जो गाली देनी है दे सकती है, लेकिन स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के लिए ऐसी ओछी बात न करें।' वहीं, उत्तराखंड के आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर कहा, 'यह भाजपा द्वारा सिर्फ सुंदरलाल बहुगुणा का अपमान नहीं है। ये समूचे उत्तराखंड का अपमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भाजपा नेता के इस अपमानजनक टिप्पणी पर उत्तराखंड की जनता से माफी मांगे।'

 
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी पूर्व कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ता कहते हैं कि भारत की शान सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न नहीं मिलना चाहिए। रेवडी के पैकेट से तुलना करी जाती है उत्तराखंडियों की। क्या उत्तराखंड के बीजेपी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भी यही सोचना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed