फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ruckus in rajysabha on saharanpur violence and mayawati says on it in monsoon session in parliament

सहारनपुर हिंसा पर राज्यसभा में भड़कीं माया, बोलीं- दबाई गई मेरी आवाज, दूंगी सदन से इस्तीफा

Tue, 18 Jul 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 18 Jul 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
ruckus in rajysabha on saharanpur violence and mayawati says on it in monsoon session in parliament

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा रहा, खासकर राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी आवाज दबाए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा तक देने की धमकी दे डाली। वह गुस्से में सदन छोड़कर भी चली गईं, कुछ सदस्यों ने उन्हें मनाने का प्रयास भी किया लेकिन विफल रहा। 

विज्ञापन

मायावती ने सहारनपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार पर दलितों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर हिंसा साजिश के तहत हुई है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उपसभापति पी जे कुरियन पर आरोप लगाया कि वो उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साई मायावती ने कहा कि अगर उन्हें बोलने नहीं दिया गया तो वो सदन से इस्तीफा दे देंगी। इस्तीफे की धमकी देने के बाद बसपा सुप्रीमो ने सदन छोड़ दिया। वहीं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि माया इसलिए सदन का बहिष्कार कर रही है क्योंकि वो अपनी हार से हताश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा से बाहर आकर मायावती ने कहा कि दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा की यूपी में महाजंगलराज है। मीडिया से बातचीत के दौरान मुझ पर लानत है कि अगर मैं अपने समाज की बात संसद में नहीं रख पाती हूं। इस बीच मायावती ने सहारनपुर में पुलिस और सरकार के रवैये का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed