फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS wing demands emphasis on Indian languages at all levels of education

RSS से जुड़े संगठन की मांग, प्राथमिक से IIT-IIM-NIT में भारतीय भाषाओं में हो पढ़ाई

Fri, 21 Oct 2016 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
RSS wing demands emphasis on Indian languages at all levels of education
प्रकाश जावड़ेकर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (एसएससयूएन) ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय  (एचआरडी) में सिफारिशें भेजी हैं। इसमें कहा गया है कि  स्कूलों में प्राइमरी से लेकर उच्चे क्लास तक बच्चों को निर्देश देने के लिए माततृभाषा का ही प्रयोग किया जाए। स्कूल स्तर तक भारतीय भाषाओं की जगह विदेशी भाषा को विकल्प के रूप में नहीं उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर तक अंग्रेजी को अनिवार्य बनाना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


संगठन ने आगे लिखा है, जितने भी रिसर्ज वर्क हों वह राष्ट्र हित में हों और ऐसे प्रोजेक्ट जो इस कंडिशन के अनुरूप न हों उन्हें यूजीसी स्कॉलरशिप नहीं दे। वहीं, ऐसे तर्क जिनसे भारतीय सभ्यता, परंपरा, विचार और प्रख्यात हस्तियों का अपमान हो रहा है, उन्हें पाठ्यपुस्तकों से हटा देना चाहिए। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, संगठन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को ये सिफारिशें नई शिक्षा निति के विस्तार में की है। बताते चलें कि नई शिक्षा निति के जल्द ही लागू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूजीसी से भी की मांग

RSS wing demands emphasis on Indian languages at all levels of education
प्रकाश जावड़ेकर
संगठन ने कहा है कि अंग्रेली माध्यम के संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी में जल्द से जल्द ऐसी व्यवस्था दी जाए कि वहां के बच्चे भी भारतीय भाषाओं में चीजों को जान सकें। इसके साथ ही ऐसे स्कूल जहां बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ने से रोका जाता है, उनके खिलाफ कानून कार्रवाई करे।

एसएसयूएन के संस्थापक और सचिव अतुल कोठारी ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा है कि वह उनकी सिफारिशों पर विचार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कई सिफारिशों की तारीफ भी की है।  बताते चलें कि कोठारी आरएसएस के पूर्व प्रचारक हैं और इसके अखिल भारतीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed