{"_id":"67dced453a55ca45b2042f4d","slug":"rss-three-days-akhil-bhartiya-pratinidhi-sabha-meeting-in-karnataka-bengaluru-mohan-bhagwat-inaugurate-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: बंगलूरू में आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू, मणिपुर के मुद्दे पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS: बंगलूरू में आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू, मणिपुर के मुद्दे पर होगी चर्चा
Fri, 21 Mar 2025 12:48 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:48 PM IST
सार
आंबेकर ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े 32 संगठनों के महासचिव भी शामिल होंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
संघ की बैठक शुरू
- फोटो : एक्स/आरएसएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बंगलूरू में आज से शुरू हो गई है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस बैठक का उदघाटन किया। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा, संघ की निर्णय लेने की सर्वोच्च संस्था है। संघ के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक के दौरान बांग्लादेश और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
संघ के 32 संगठनों के महासचिव होंगे बैठक में शामिल
संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में मणिपुर के हालात पर भी चर्चा होगी। साथ ही देश में जो उत्तर बनाम दक्षिण की खाई पैदा करने की कोशिश हो रही है, उस पर भी चर्चा होगी। एक प्रेसवार्ता में संघ के संयुक्त सचिव सीआर मुकुंद ने बताया कि बैठक में देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे। संघ के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े 32 संगठनों के महासचिव भी शामिल होंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी शामिल होंगे। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक चार साल बाद बंगलूरू में हो रही है।
ये भी पढ़ें- RSS: 'औरंगजेब के नाम पर विवाद आज के दौर में प्रासंगिक नहीं', बोले आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर
संघ के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह की तैयारी
संघ की बैठक बंगलूरू के पास चन्नेनहल्ली में स्थित जनसेवा विद्या केंद्र परिसर में आयोजित की जा रही है। बैठक में संघ के पिछले वर्ष (2024-25) के वार्षिक प्रतिवेदन (कार्यवृत्त) पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी। आगामी विजयादशमी (दशहरा) 2025 को संघ के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस कारण विजयादशमी (दशहरा) 2025 से 2026 तक को संघ का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। वहीं अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने अपने एक बयान में कहा है कि 'मुगल बादशाह आज के समय में 'प्रासंगिक नहीं' हैं। किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं हैं।' आंबेकर ने यह बात बंगलूरू में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने के पहले कही।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Karnataka | Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat inaugurates the three-day Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha (ABPS) meeting in Bengaluru. pic.twitter.com/vru5PUAMsp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 21, 2025