{"_id":"666b45fe5d79c9c61d0a2714","slug":"rss-should-take-steps-just-talks-mean-nothing-sanjay-singh-on-bhagwat-s-manipur-remark-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: ‘बात करने से कुछ नहीं होता, RSS ठोस कदम उठाए’; भागवत की मणिपुर टिप्पणी पर संजय सिंह का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: ‘बात करने से कुछ नहीं होता, RSS ठोस कदम उठाए’; भागवत की मणिपुर टिप्पणी पर संजय सिंह का तंज
Fri, 14 Jun 2024 12:48 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:48 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मणिपुर को लेकर की गई मोहन भागवत की टिप्पणी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बात करने से कुछ नहीं होता है अगर कुछ बदलाव चाहते हैं तो संघ को कोई कदम उठाना होगा।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मणिपुर की स्थिति पर चिंता जताने पर प्रतिक्रिया दी है। संजय ने कहा कि अगर आरएसएस बदलाव लाना चाहता है तो उसे सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। वरना संघर्षग्रस्त राज्य के बारे में सिर्फ बात करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने आगे कहा कि यह तो अचरज की बात है कि संघ प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्य के बार में भाजपा को पहले क्यों नहीं सावधान किया था।
यह मां-बच्चे की लड़ाई है: संजय सिंह
संजय सिंह ने आगे कहा, ‘कुछ दिन पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि अटल बिहारी बाजपेयी के समय भाजपा को आरएसएस के समर्थन की जरूरत थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा को इसकी जरूरत नहीं है। मुझे लगता है यह एक मां और उसके बच्चे के बीच की लड़ाई है। नड्डा ने खुले तौर पर आरएसएस के खिलाफ बोला है, वहीं आरएसएस अब भाजपा के खिलाफ बोल रहा है।’
विज्ञापन
एक साल से मणिपुर में हिंसा हो रही है, RSS को पहले आगाह करना चाहिए था
आप नेता ने कहा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ मोहन भागवत जी से पूछना चाहता हूं कि मणिपुर मामले में मुझे (राज्यसभा) सांसद के रूप में निलंबित कर दिया गया था, लेकिन जब मणिपुर में एक साल से हिंसा हो रही है, तो आरएसएस को पहले ही सरकार को आगाह करना चाहिए था और सरकार से सवाल पूछने चाहिए थे लेकिन आरएसएस ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
2023 से राज्यसभा से निलंबित हैं संजय सिंह
2023 में मानसून सत्र के दौरान मणिपुर के मुद्दे पर विरोध करते समय सभापति के निर्देशों का कई बार उल्लंघन करने के कारण उन्हें राज्य सभा से निलंबित कर दिया गया था।