फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS like holy Ganga, has flowed selflessly for welfare of society for 100 years: Vice President

RSS: सौ साल पूरे होने पर उपराष्ट्रपति ने जमकर की आरएसएस की तारीफ, पवित्र गंगा से क्यों की संगठन की तुलना?

Fri, 17 Jul 2026 10:46 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Jul 2026 10:46 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर संगठन की सेवा भावना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने समाज के लिए लंबे समय तक काम किया है और इसकी यात्रा पर लिखी गई किताब में इसके कामों का जिक्र है। उपराष्ट्रपति ने संघ की तुलना पवित्र गंगा से क्यों की, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
RSS like holy Ganga, has flowed selflessly for welfare of society for 100 years: Vice President
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन - फोटो : ANI

विस्तार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना पवित्र गंगा से की। उन्होंने कहा कि यह संगठन पिछले 100 वर्षों से दूसरों के कल्याण के लिए बिना किसी स्वार्थ के काम करता आ रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आरएसएस ने एक साधारण शुरुआत से आगे बढ़कर दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन


उन्होंने यहां उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में आयोजित 'आरएसएस एट 100: सेवा, एकता और बलिदान की एक सदी' नाम की किताब के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। राधाकृष्णन ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रकाशित इस किताब के विमोचन में शामिल होना उनके लिए व्यक्तिगत सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उनका संघ के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन


आरएसएस की तुलना गंगा से क्यों की?
आरएसएस पर लिखी गई एक तमिल कविता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की तुलना अक्सर पवित्र गंगा से की गई है, जो दूसरों के कल्याण के लिए बिना किसी अपेक्षा के बहती रहती है। उन्होंने कहा, संघ पवित्र गंगा की तरह है। जिस तरह गंगा बिना किसी बदले की उम्मीद किए दूसरों के कल्याण के लिए बहती रहती है, उसी तरह आरएसएस ने भी अपनी 100 साल की यात्रा में सेवा की भावना के साथ काम जारी रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जिस तरह गंगा एक छोटी धारा के रूप में शुरू होकर एक विशाल नदी बन जाती है, उसी तरह आरएसएस ने भी साधारण शुरुआत की थी और आज यह दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में शामिल हो गया है।

उपराष्ट्रपति ने किताब के लेखक श्याम जाजू और अनुपम त्रिवेदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस किताब में संगठन की भावना और विचारों को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि संघ की यात्रा भारत की सांस्कृतिक जड़ों, विरासत और परंपराओं को फिर से मजबूत करने और आगे बढ़ाने की रही है। 

आरएसएस के सिद्धांतों को लेकर क्या कहा?
किताब के शीर्षक का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सेवा, एकता और बलिदान के सिद्धांतों ने आरएसएस की कई पीढ़ियों के स्वयंसेवकों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, सेवा समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण को दिखाती है, एकता भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता से ऊपर उठकर लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करती है। वहीं, बलिदान यह याद दिलाता है कि मजबूत संस्थाएं समर्पण, धैर्य और निस्वार्थ प्रयासों से बनती हैं। 

उन्होंने कहा कि संघ की 100वीं वर्षगांठ लाखों स्वयंसेवकों के समर्पण को स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था तभी लंबे समय तक बनी रहती है, जब उसे विश्वास, प्रतिबद्धता और आम लोगों के ऐसे काम से समर्थन मिलता है, जो अपने से बड़े उद्देश्य के लिए काम करते हैं।

पीएम मोदी का जिक्र कर क्या कहा?
किताब के अध्याय 'प्रधानमंत्री के रूप में एक स्वयंसेवक: मोदी युग' का जिक्र करते हुए राधाकृष्णन ने कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वयंसेवक से 'प्रधान सेवक' तक की यात्रा को बताती है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने शासन के केंद्र में लगातार 'सेवा' और 'राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत को रखा है। यह आरएसएस की निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण की सोच को दर्शाता है।

आरएसएस की भूमिका पर और क्या बोले?
उपराष्ट्रपति ने कहा कि आरएसएस ने भारत की सभ्यता की विरासत, विविध परंपराओं, भाषाओं और आध्यात्मिक विचारों के प्रति गर्व की भावना बढ़ाकर सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पूरे होना केवल संगठन की यात्रा का जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि इसके स्वयंसेवकों के समर्पण को पहचानने का भी समय है।

ये भी पढ़ें: होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर; बचाव दल ने कैसे निकाला बाहर? देखिए वीडियो


होसबाले के संदेश में क्या कहा गया?
कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का संदेश भी पढ़ा गया। वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे। अपने संदेश में होसबोले ने आरएसएस की 100 साल की यात्रा को दर्ज करने के लिए लेखकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह किताब संगठन के बारे में जानकारी देती है, कई गलत धारणाओं को स्पष्ट करती है और संघ के कम चर्चित पहलुओं से जुड़े कई प्रसंगों को शामिल करती है।उन्होंने भरोसा जताया कि आरएसएस को समझने की इच्छा रखने वाले पाठकों के बीच इस किताब को व्यापक सराहना मिलेगी।

कार्यक्रम में कौन मौजूद थे?
इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय, आरएसएस क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल, प्रभात प्रकाशन के प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार, किताब के सह-लेखक श्याम जाजू और अनुपम त्रिवेदी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed