RSS: तमिलनाडु में आरएसएस ने 45 स्थानों पर निकाला रूट मार्च, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी DMK सरकार की अपील
आरएसएस ने पिछले साल दो अक्तूबर मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन राज्य की द्रमुक सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पीएफआई व उसके कई सहयोगी ग्रुपों पर बैन लगाए जाने के बीच कानून और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी थी।
विस्तार
उच्चतम न्यायालय द्वारा तमिलनाडु सरकार की अपील खारिज किए जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रविवार को तमिलनाडु में 45 स्थानों पर पथ संचलन (रूट मार्च) कर रहा है। लंबे समय बाद शीर्ष अदालत ने आरएसएस दो दिन पहले ही मार्च निकालने की अनुमति दी थी। इसके बाद पुलिस की ओर से मार्च निकालने के लिए 16 तारीख दी गई थी।
#WATCH | RSS to conduct route marches at 45 locations in Tamil Nadu today after Supreme Court rejected the state government's appeal against it
विज्ञापन
Visuals from Chennai pic.twitter.com/mezoxOEAYX — ANI (@ANI) April 16, 2023
कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए सरकार ने नहीं दी थी अनुमति
आरएसएस ने पिछले साल दो अक्तूबर मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन राज्य की द्रमुक सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) व उसके कई सहयोगी ग्रुपों पर बैन लगाए जाने के बीच कानून और सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी थी।
शीर्ष अदालत ने कुछ शर्तों के साथ मार्च निकालने पर दी सहमति
शीर्ष अदालत ने 11 अप्रैल को राज्य की तीन याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके साथ अदालत ने अपने आदेश में आरएसएस को राज्य के कई इलाकों में कुछ शर्तों के साथ मार्च निकालने पर अपनी सहमति दे दी। पिछले 27 मार्च को सुनवाई के बाद मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
और भी पढ़ें....