{"_id":"607728248ebc3e58fe369cf6","slug":"rss-dattatreya-hosabale-says-in-the-coming-days-families-of-hindu-will-be-resettled-in-kashmir-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरेह महोत्सव : आररएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- कश्मीर में फिर से बसाए जाएंगे हिंदू परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवरेह महोत्सव : आररएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा- कश्मीर में फिर से बसाए जाएंगे हिंदू परिवार
Wed, 14 Apr 2021 11:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:06 PM IST
सार
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि हिंदु परिवारों को फिर से कश्मीर में बसाएंगे
- उन्होंने कहा कि हमारे हिंदु भाइयों ने काफी कठिनाइयों का सामना किया है
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबोले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर में आयोजित तीन दिवसीय नवरेह महोत्सव के समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को अपने संबोधन में कहा कि इस साल हमलोगों ने संकल्प लिया है कि आने वाले दिनों में हिंदु परिवारों को फिर से कश्मीर में बसाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदु भाइयों ने काफी कठिनाइयों का सामना किया है इसलिए हमलोगों की जिम्मेदारी है कि इनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि हमारे हिंदू भाई और बहन, जो कई वर्षों से कश्मीर में रहते हैं, उन सबों ने कई संकटों को झेलते हुए विकास की ओर कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इन समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए माहौल बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन