फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat said that Hindus can never be anti nationals

'हिंदू देश-विरोधी नहीं हो सकते' भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, पूछा- गोडसे के बारे में क्या कहेंगे?

Sat, 02 Jan 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat said that Hindus can never be anti nationals
मोहन भागवत और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : AMAR UJALA

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में एक किताब का विमोचन करते हुए एक बात कही, जिस पर विपक्ष के नेताओं ने भागवत को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है। मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू कभी भारत विरोधी नहीं हो सकता। भागवत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा, बापू ने खुद माना कि उनमें देशभक्ति की भावना धर्म से ही जगी थी।

विज्ञापन


भागवत ने यह तक कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति हो, हिंदू कभी देशद्रोही नहीं हो सकता। भागवत की इस बात पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने लिखा कि क्या भागवत जवाब देंगे - वे बापू के हत्यारे गोडसे के बारे में क्या बोलेंगे। 
विज्ञापन


नेली कत्लेआम (असम) के लिए जिम्मेदार आदमी के बारे में क्या कहेंगे?  साल 1984 के सिख विरोधी दंगों और 2002 के गुजरात दंगों के बारे में क्या कहेंगे? ओवैसी ने आगे कहा कि ये मानना तर्कसंगत है कि अधिकांश भारतीय देशभक्त हैं, भले ही उनका धर्म कुछ भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने आगे कहा कि ये केवल आरएसएस की जाहिल विचारधारा में ही है कि एक केवल एक धर्म के अनुयायियों को देशभक्ति के प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं, जबकि दूसरों को अपना पूरा जीवन यह बताने में निकल जाता है कि उन्हें भी यहां रहने का अधिकार है और वे अपने आप को भारतीय कह सकते हैं।

बता दें कि जेके बजाज और एमडी श्रीनिवास की किताब ‘मेकिंग ऑफ ए हिंदू पैट्रियॉट: बैकग्राउंड ऑफ गांधीजी हिंद स्वराज’ का विमोचन करते हुए भागवत ने शुक्रवार को कहा, अगर कोई हिंदू है तो वह निश्चित रूप से देशभक्त होगा।


भागवत ने किताब को महात्मा गांधी के जीवन पर प्रमाणिक शोध दस्तावेज बताते हुए कहा, बापू ने कभी अपने धर्म और देशभक्ति को अलग नहीं माना। वह कहते थे कि मातृभूमि के लिए उनका प्रेम उनके आध्यात्मिक ज्ञान से आया है। यहां धर्म का मतलब सिर्फ धर्म तक सीमित नहीं, बहुत व्यापक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed