फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat said India an immortal nation

RSS: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- भारत अद्वितीय नैतिकता वाला एक अमर राष्ट्र है

Tue, 19 Jul 2022 04:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नागपुर।
पीटीआई, नागपुर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Jul 2022 04:13 AM IST
सार

संघ प्रमुख ने कहा कि भारत में अद्वितीय 'धर्मत्व' है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना लोगों, समूहों और प्रकृति को मानव विकास के साथ उचित तरीके से रखता है।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat said India an immortal nation
मोहन भागवत - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत अद्वितीय नैतिकता वाला एक 'अमर' राष्ट्र है, जो हर जगह शांति लाता है और दुनिया के हर देश को एकजुट रखता है।

विज्ञापन


भागवत महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक राष्ट्र का एक विशिष्ट उद्देश्य होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "एक राष्ट्र उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पैदा होता है। राष्ट्र उभरता है और उस विशिष्ट उद्देश्य को पूरा करने के लिए समृद्ध होता है। यह फिर इतिहास बन जाता है और रोमन साम्राज्य की तरह सूख जाता है। लेकिन, हमारे देश का उद्देश्य ऐसा है कि यह अमर है। हमारे पास 'धर्मतत्व' (नैतिकता) का सार है, जो दुनिया में सभी के जीवन को संतुलित करता है, शांति लाता है और सभी को एकजुट करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि भारत में अद्वितीय 'धर्मत्व' है जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना लोगों, समूहों और प्रकृति को मानव विकास के साथ उचित तरीके से रखता है। उन्होंने कहा कि नैतिकता की यह भावना दिखाती है कि लोग अच्छे बनते हैं और वे रावण और हिटलर को जन्म नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed