{"_id":"64939948676ca32a640b68a3","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-said-in-nagpur-who-do-not-want-india-to-progress-they-trying-to-divide-society-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohan Bhagwat: नागपुर में मोहन भागवत बोले- जो नहीं चाहते भारत आगे बढ़े, वह समाज को बांटने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mohan Bhagwat: नागपुर में मोहन भागवत बोले- जो नहीं चाहते भारत आगे बढ़े, वह समाज को बांटने की कोशिश
Thu, 22 Jun 2023 06:13 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:13 AM IST
सार
नागपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद भागवत ने कहा, राक्षसी ताकतें भारत की प्रगति का विरोध करती हैं और आंतरिक कलह भड़काकर परेशानी खड़ी करने पर तुली हुई हैं। भागवत ने एक-दूसरे के साथ सद्भाव से रहने के महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि जो नहीं चाहते कि भारत आगे बढ़े, वे यहां के समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
नागपुर के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद भागवत ने कहा, राक्षसी ताकतें भारत की प्रगति का विरोध करती हैं और आंतरिक कलह भड़काकर परेशानी खड़ी करने पर तुली हुई हैं। भागवत ने एक-दूसरे के साथ सद्भाव से रहने के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, जब तक हम एकजुट हैं, तब तक दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो हमें हरा सके। यही कारण है वे हमें तोड़ने की कोशिश करते हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ राक्षसी ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, ये राक्षसी ताकतें लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए विभिन्न मुद्दों का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन