फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   RSS chief Mohan Bhagwat infected with Covid 19, admitted in hospital

कोरोना अपडेट: संघ प्रमुख मोहन भागवत की हालत स्थिर, 6 मार्च को ली थी पहली खुराक

Sat, 10 Apr 2021 06:27 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नागपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 06:27 PM IST
सार

पिछले महीने संघ प्रमुख को लगी थी वैक्सीन की पहली डोज
 मोहन भागवत नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में हैं भर्ती
 

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat infected with Covid 19, admitted in hospital
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्हें नागपुर के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत सामान्य है। शनिवार को संघ प्रमुख के निजी डॉक्टर अस्पताल में उनसे मुलाकात की। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।  बता दें कि शुक्रवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें नागपुर के किंग्सवे अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में भर्ती कराया गया । 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


6 मार्च को लगवाई थी वैक्सीन की पहली खुराक
इसी साल 6 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई थी. भागवत और संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में टीके की पहली खुराक लगवाई। इसी दिन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनकी पत्नी ने भी इंस्टीट्यूट में टीके की पहली खुराक ली थी। 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले थे संघ प्रमुख
इसी महीने के पहले हफ्ते में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की थी। हरिद्वार में दोनों लोगों की मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली थी।  दोनों लोगों के बीच राम मंदिर, देश की वर्तमान स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed