फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rss chief bhagwat visit to betul jail irks congress local brass

मोहन भागवत के बैतूल जेल भ्रमण से तिलमिलाई कांग्रेस, कहा जेल नियमों का किया उल्लंघन

Wed, 08 Feb 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
rss chief bhagwat visit to betul jail irks congress local brass
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के  बैतूल जिला जेल में भ्रमण को लेकर कांग्रेस ने खासी नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस ने कहा भागवत को अनुमति देकर के राज्य सरकार ने जेल नियमों की अनदेखी की है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस बाबत जेल अधीक्षक को चिठ्ठी भी लिखी थी। भागवत एक दिन के दौरे पर बैतूल पहुंचे थे, जहां उन्होने संघ परिवार की तरफ से आयोजित हिंदू सम्मेलन को भी संबोधित किया था। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिठ्ठी

बैतूल जिला कांग्रेस के अध्यक्ष समीर खान ने जेल अधीक्षक एस के वर्मा को चिट्ठी लिखकर पूछा है कि भागवत आखिर कौन से ऐसे संवैधानिक पद पर हैं, जिसके आधार पर उन्हें जेल के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने जेल अधीक्षक से जानकारी मांगी थी कि जेल मैन्युअल के किस नियम के तहत भागवत को जेल में प्रवेश दिया गया।जेल अधीक्षक एस के वर्मा ने कहा है कि भागवत के जेल में प्रवेश के लिए अनुमति मांगी गई थी। जिला कलेक्टर से अनुमति मिलने के बाद ही भागवत को जेल में प्रवेश दिया गया था। 

बैरक नंबर 1 में रखा गया था गोलवलकर को

rss chief bhagwat visit to betul jail irks congress local brass
मोहन भागवत ने जेल का दौरा किया जहां पूर्व सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को वर्ष 1949 में बंदी बनाकर रखा गया था।  महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही गोलवलकर को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

गोलवलकर को बैतूल जेल में तीन महीने कैद कर रखा गया था

सिवनी जेल से गोलवलकर को अप्रैल 1949 को बैतूल जेल में लाया गया था। जिला जेल के बैरक नंबर 1 में उन्हें 3 महीने तक रखा गया. इसके बाद 13 जुलाई 1949 को वे यहां रिहा हुए थे। जिला जेल में बैरक नंबर 1 में उनकी फोटो भी लगी हुई है। इस जेल का नाम भी शिवराज सिंह सरकार ने गोलवलकर के नाम पर रख दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed