फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS also annoyed by Ajay Chautala furlough, Congress can make big issue

अजय चौटाला को फरलो देने से आरएसएस भी नाराज, कांग्रेस को थमाया बड़ा मुद्दा

Tue, 29 Oct 2019 07:01 PM IST
आसिम खान अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 29 Oct 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
RSS also annoyed by Ajay Chautala furlough, Congress can make big issue
दुष्यंत चौटाला और उनके पिता अजय चौटाला (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार इस समय भी जांच के घेरे में हैं और कई अन्य नेताओं पर भी सीबीआई का शिकंजा कस सकता है। ऐसे समय में भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा काट रहे अजय चौटाला को आनन-फानन में फरलो दिए जाने से कांग्रेस को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है। 

विज्ञापन


यही कारण है कि अजय चौटाला को फरलो दिए जाने का विरोध बाहर ही नहीं, भाजपा और आरएसएस के अंदर भी हो रहा है। आरएसएस ने इस पर अपनी गहरी आपत्ति जताई है। भाजपा के एक शीर्ष नेता के मुताबिक, अजय चौटाला को फरलो दिए जाने की टाइमिंग से बेहद नकारात्मक संदेश गया है। इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे केंद्रीय नेतृत्व की मंशा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


इसी कारण पार्टी के कुछ नेता इसे उचित नहीं मान रहे हैं। आरएसएस के एक शीर्ष नेता ने भी फरलो पर अपना विरोध जताया है। दिल्ली प्रदेश के एक नेता के मुताबिक, अजय चौटाला को फरलो दिए जाने का मुद्दा पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में पार्टी अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान किए गए कुछ कार्यों में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने जा रही है। ऐसे में अगर पार्टी किसी अपराधी के साथ खड़ी दिखती है तो इससे हमारी अपील कम होगी। नेता के मुताबिक, हरियाणा का फायदा दिल्ली के नुकसान में तब्दील हो सकता है।

कांग्रेस बना सकती है मुद्दा

भाजपा को आशंका है कि कांग्रेस इसे आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बना सकती है। उसकी यह आशंका बेबुनियाद भी नहीं है क्योंकि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नए चुने गए अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इसे भाजपा-आम आदमी पार्टी की साजिश करार दिया। 

सुभाष चोपड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब आम आदमी पार्टी जजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी तब भी अरविंद केजरीवाल ने अजय चौटाला को फरलो दिए जाने के आदेश पर मुहर नहीं लगाई क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे जजपा मजबूत होगी जिसका सीधा नुकसान भाजपा को होता।

सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अब जबकि इस बात की संभावना बन रही थी कि जजपा कांग्रेस के साथ मिलकर हरियाणा में सरकार बना सकती है, केजरीवाल ने अजय चौटाला को फरलो देकर उसे भाजपा के पाले में जाने का रास्ता साफ कर दिया। 



उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे भ्रष्टाचार की इस साजिश को बेनकाब करेंगे और इस मुद्दे को जनता के पास ले जाएंगे। इसके पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी इस मुद्दे को उठा चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed