{"_id":"5fc8dee88ebc3e9b7a5c0c27","slug":"robbery-in-chhattisgarh-bilaspur-thieves-took-away-2-lakh-paan-masala-and-gutkha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान की दुकान से 2 लाख का पान मसाला-गुटखा ले गए चोर, 15 हजार की रेजगारी भी नहीं छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान की दुकान से 2 लाख का पान मसाला-गुटखा ले गए चोर, 15 हजार की रेजगारी भी नहीं छोड़ी
Thu, 03 Dec 2020 08:42 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पान की एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और दुकान से 2 लाख रुपये का पान मसाला व गुटखा चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर दुकान में रखी 15 हजार रुपये की रेजगारी भी ले गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में सबकुछ था सही सलामत
जानकारी के मुताबिक, तखतपुर में रहने वाले नोतन टेकवानी हाईस्कूल के पास पान मसाले की थोक की दुकान चलाते हैं। इस दुकान का नाम बाबा पान मसाला है। नोतन ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन
सुबह मिली चोरी की जानकारी
नोतन के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वज दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने शटर उठाया तो दुकान में काफी तेज रोशनी आ रही थी। उन्होंने पास जाकर देखा तो दुकान की एक दीवार में बड़ा-सा छेद नजर आया। ऐसे में उन्हें दुकान में चोरी होने का अंदेशा हुआ।
विज्ञापन