फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road accident today: Andhra Pradesh:a collision between a bus and a truck Kurnool district 13 people killed 4 injured

आंध्र प्रदेश : कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Sun, 14 Feb 2021 11:00 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नूल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Feb 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Road accident today: Andhra Pradesh:a collision between a bus and a truck Kurnool district 13 people killed 4 injured
ट्रक से टकराई बस - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में रविवार तड़के एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महिलाओं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा कुरनूल जिले में वेल्दुर्ती मंडल के मदारपुर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


भिड़ंत इतनी भीषण थी कि यात्रियों से भरी बस टक्कर के बाद पलट गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बस में 17 यात्री सवार थे। चालक समेत 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह बस चित्तूर जिले से राजस्थान के अजमेर जा रही थी। बस मदारपुर गांव सुबह करीब साढ़े तीन बजे पहुंची। गलत दिशा में जा रही बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई और उसी समय हादसा हो गया। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कुरनूल में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  आंध्र प्रदेश में ट्रक से टकरा कर बस के पलटने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। मोदी ने कहा, जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
 



 

शव निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

बस के पलटने के बाद शवों को निकालने में पुलिस का खास मशक्कत करनी पड़ी। कुछ के चिथड़े-चिथड़े हो गए थे, जिनको पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया क्योंकि पुलिस को अंधेरे में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को निकालने में काफी समय लग गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

 






शनिवार को खाई में बस गिरने से चार की मौत 
इससे पहले, शुक्रवार को विशाखापट्टनम के अराकू के पास अनंतगिरि में 20 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed