फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RLD: Jayant Chaudhary will not change sides, He will participate in the Mumbai meeting of opposition parties

Jayant Singh RLD: पाला नहीं बदलेंगे छोटे चौधरी, विपक्षी दलों की मुंबई बैठक में हिस्सा लेंगे जयंत

Thu, 10 Aug 2023 08:49 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार
दरअसल, आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने दिल्ली सेवा विधेयक पर मतदान के समय राज्यसभा में मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। कहा गया था कि उनकी यह अनुपस्थिति अकारण नहीं थी। चर्चा थी कि भाजपा नेतृत्व से उनकी बातचीत चल रही है और वे भी ओमप्रकाश राजभर की तरह कभी भी पाला बदल सकते हैं।
loader
RLD: Jayant Chaudhary will not change sides, He will participate in the Mumbai meeting of opposition parties
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी पाला नहीं बदलेंगे। वे विपक्षी दलों की मुंबई बैठक में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को भी जयंत चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर संसद में केंद्र सरकार के विरोध को लेकर बुलाई गई थी। 



दरअसल, आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने दिल्ली सेवा विधेयक पर मतदान के समय राज्यसभा में मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। कहा गया था कि उनकी यह अनुपस्थिति अकारण नहीं थी। चर्चा थी कि भाजपा नेतृत्व से उनकी बातचीत चल रही है और वे भी ओमप्रकाश राजभर की तरह कभी भी पाला बदल सकते हैं। इसका कारण बताया गया था कि भाजपा किसी भी कीमत पर जयंत चौधरी को अपने पाले में लाकर पश्चिमी यूपी का किला अभेद्य बनाना चाहती है।


इसके अगले प्रकरण में राष्ट्रीय लोकदल के नौ में से आठ विधायकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायकों की इस मुलाकात के बाद एक बार फिर जयंत चौधरी के भाजपा के साथ जाने की खबरें हवा में तैरने लगीं। कहा जाने लगा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अगले मंत्रिमंडल विस्तार में ओम प्रकाश राजभर के साथ आरएलडी के दो नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। 

चर्चा है कि आरएलडी और भाजपा के बीच  2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बात तय हो गई है। तय समझौते के अंतर्गत भाजपा आरएलडी को लोकसभा की दो सीटें देगी। जयंत चौधरी को भाजपा अपने कोटे से राज्यसभा भेजेगी और बदले में जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए के साथ आ जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो यह इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका होगा। 

हम 'इंडिया' के साथ एकजुट- आरएलडी
राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता सुनील रोहटा ने अमर उजाला से कहा कि इन अफवाहों का कोई आधार नहीं है। उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल और नेता जयंत चौधरी पूरी तरह इंडिया गठबंधन के साथ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी मुंबई बैठक में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन में रहते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed