फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RJD MP Manoj Jha files nomination as oppositions candidate for Deputy Chairman post in Rajya Sabha

राजद सांसद मनोज झा ने राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Fri, 11 Sep 2020 12:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 11 Sep 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
RJD MP Manoj Jha files nomination as oppositions candidate for Deputy Chairman post in Rajya Sabha
मनोज झा - फोटो : ANI

दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वे इस पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन

 


जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सांसद हरिवंश प्रसाद सिंह पहले ही बतौर एनडीए उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं अब मनोज झा ने भी विपक्षी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए लड़ाई दिलचस्प होने वाली है क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार बिहार से हैं और बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में लड़ाई जदयू बनाम राजद होगी।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा उप सभापति के लिए हरिवंश सिंह ने भरा नामांकन, भाजपा ने जारी किया व्हिप


बता दें कि मनोज झा पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। उन्हें एक कुशल प्रवक्ता के तौर पर जाना जाता है। साथ ही उनकी ईमानदारी की भी चर्चा होती रहती है। राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं। इनमें से 116 सांसद एनडीए के हैं। इसके अलावा एनडीए को बीजू जनता दल (बीजद), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति सहित अन्य दलों से समर्थन मिलने की संभावना है। ऐसे में एनडीए उम्मीदवार की जीत की आशंका ज्यादा है।

वहीं हरिवंश प्रसाद की बात करें तो वे पहले भी 2018 में एक बार राज्यसभा के उपसभापति चुने जा चुके हैं। एनडीए के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरि प्रसाद को हराया था। उस समय हरिवंश को 125 वोट मिले थे, जबकि बीके हरिप्रसाद को 105 वोट मिले थे। 2014 में हरिवंश बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। हरिवंश पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed