फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rift in AIADMK widens, two factions of party MLAs project Palaniswami, Velumani as floor leaders

Tamil Nadu: चुनाव के बाद अन्नाद्रमुक में फूट, पलानीस्वामी और वेलुमणि को सदन में नेता बनाने पर विधायक दो-फाड़

Tue, 12 May 2026 04:29 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Pavan Updated Tue, 12 May 2026 04:29 AM IST
सार

तमिलनाडु में एआईएडीएमके के भीतर मतभेद गहरा गए हैं। पार्टी के विधायक दो गुटों में बंट गए हैं, जिनमें एक गुट पलानीस्वामी को और दूसरा वेलुमणि को विधानसभा में दल का नेता बनाने की मांग कर रहा है। विधानसभा सत्र में दोनों गुट अलग-अलग पहुंचे। पार्टी की चुनावी हार के बाद नेतृत्व बदलने की मांग तेज हो गई है।

विज्ञापन
Rift in AIADMK widens, two factions of party MLAs project Palaniswami, Velumani as floor leaders
पलानीस्वामी और वेलुमणि - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक के भीतर आंतरिक कलह सोमवार को और गहरा गया। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने एडप्पाडी के. पलानीस्वामी और दूसरे ने एसपी वेलुमणि को सदन में पार्टी का नेता घोषित करने की मांग की है। 17वीं तमिलनाडु विधानसभा के पहले सत्र के दौरान पार्टी की यह फूट साफ तौर पर नजर आई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Assam CM Oath: हिमंत के साथ चार मंत्री लेंगे शपथ, सीएम की नई टीम तैयार, स्पीकर के नाम का भी हुआ एलान
विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर को सौंपा गया पत्र
पूर्व मंत्री सीवी षणमुगम के नेतृत्व वाले एक समूह ने प्रोटेम स्पीकर एमवी करप्पैया को पत्र सौंपकर एसपी वेलुमणि को अन्नाद्रमुक के विधायक दल का नेता घोषित करने का आग्रह किया। सीवी षणमुगम के नेतृत्व वाले इस गुट को कथित तौर पर 30 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं दूसरी ओर, पूर्व मंत्री एन थलवई सुंदरम के नेतृत्व वाले गुट ने पार्टी महासचिव पलानीस्वामी को नेता बनाए रखने का अनुरोध किया है। इस गुट को 17 विधायकों का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलानीस्वामी के नेतृत्व पर उठे सवाल
विधानसभा चुनावों में हार के बाद पलानीस्वामी के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। अन्नाद्रमुक ने 234 में से 167 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे केवल 47 सीटों पर जीत मिली। सीवी षणमुगम के नेतृत्व वाले गुट के कुछ विधायकों ने पलानीस्वामी से इस्तीफे की मांग की है। ज्ञात हो कि सीवी षणमुगम और वेलुमणि जैसे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव परिणामों के बाद पलानीस्वामी द्वारा बुलाई गई बैठकों से भी दूरी बनाए रखी थी।

यह भी पढ़ें- नवनियुक्त नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा- सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

गतिरोध दूर नहीं हुआ तो पार्टी में बड़ी टूट संभव
पार्टी के भीतर एक बड़ा विवाद विजय के नेतृत्व वाली पार्टी टीवीके को समर्थन देने को लेकर भी है। षणमुगम और वेलुमणि समर्थित गुट टीवीके को बाहर से समर्थन देने के पक्ष में है, जबकि दूसरा गुट विरोध कर रहा है। यदि यह गतिरोध दूर नहीं हुआ, तो पार्टी में बड़ी टूट की संभावना है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed