फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Medical College case FORDA writes to Union Home Minister Amit Shah lists 5 demands

WB Doctor's murder: जूनियर डॉक्टर की हत्या का विरोध, फोर्डा ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर की ये पांच मांगें

Mon, 12 Aug 2024 03:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 12 Aug 2024 03:13 PM IST
सार

फोर्डा इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अविरल माथुर ने कहा कि हर किसी को घटना की निंदा करनी चाहिए। हमने देशव्यापी हड़ताल के लिए फोर्डा के तहत एक नोटिस जारी किया था। जहां हमने कुछ  मांगें की थीं। जब हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी तो हम हड़ताल खत्म कर देंगे।

विज्ञापन
RG Kar Medical College case FORDA writes to Union Home Minister Amit Shah lists 5 demands
फोर्डा इंडिया के अध्यक्ष अविरल माथुर। - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की हत्या के बाद देशभर के चिकित्सकों में उबाल है। पूरे देश में चिकित्सक हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अविरल माथुर ने कहा कि पूरे देश के चिकित्सक आरजी कर मेडिकल कॉलेज के मामले में एकजुट हैं। 

विज्ञापन


फोर्डा ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में पांच मांगें की हैं। इसमें पहली मांग रेजीडेंट डॉक्टरों को सुविधा देने की है। दूसरी मांग आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों का इस्तीफा लिया जाए। इसमें प्रिंसिपल, एमएसवीपी, डीन, पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी, आरजी कर के एमसी एंड एच पुलिस चौकी के एसीपी शामिल हैं। क्योंकि ये सभी ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर की गरिमा की रक्षा नहीं कर सके। डॉक्टरों ने तीसरी मांग की है कि डॉक्टरों के साथ पुलिस क्रूरता बंद की जाए। चौथी मांग मृतका  को त्वरित न्याय दिलाया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल और विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाए।
विज्ञापन


फोर्डा इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अविरल माथुर ने कहा कि हर किसी को घटना की निंदा करनी चाहिए। हमने देशव्यापी हड़ताल के लिए फोर्डा के तहत एक नोटिस जारी किया था। हमने कुछ मांगें की थीं। जब हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी तो हम हड़ताल खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि मरीजों को परेशानी हो। मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। हमारा संगठन लगातार मंत्रालय के संपर्क में है। हमें पूरा विश्वास है कि मांगें जल्द पूरी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है पूरा मामला 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ।

घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। महिला डॉक्टर की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स, प्रशिक्षु और स्नातकोत्तर प्रशिक्षु हड़ताल पर हैं। इस भयावह घटना के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed