फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rex Tillerson slams china pak calls india reliable partner Ministry of External Affairs appreciates

US ने पाक-चीन को लताड़ा, भारत को कहा 'भरोसेमंद साथी', विदेश मंत्रालय ने की सराहना

Fri, 20 Oct 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Oct 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
rex Tillerson slams china pak calls india reliable partner Ministry of External Affairs appreciates
rex tillerson - फोटो : AP

अमेरिका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन द्वारा यूएस को भारत का 'भरोसेमंद साथी' बताए जाने के बाद विदेश मंत्रालय ने उनके बयान की तारीफ की है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हम टिलरसन के सकारात्मक रवैये और भविष्य को लेकर दिखाई गई आशावादी सोच का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन


रेक्स टिलरसन अगले हफ्ते भारत और पाकिस्तान के दौरे पर आने वाले हैं। विदेशमंत्री बनने के बाद साउथ एशिया का यह उनका पहला दौरा है। वह सऊदी अरब, कतर और स्विट्जरलैंड भी जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका ने भारत को बताया ‘भरोसेमंद साथी', बौखलाया चीन बोला- ये भेदभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दौरे से पहले टिलरसन ने पाकिस्तान और चीन को चेतावनी देते हुए भारत की तरफदारी की थी। टिलरसन ने कहा था कि इस अनिश्चितता और चिंता के दौर में भारत को भरोसेमंद साथी की जरूरत है और मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यूएस वह साथी है।

टिलरसन ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा था कि जो देश आतंक का इस्तेमाल करता है आने वाले वक्त में उनका मान-सम्मान नीचे चला जाएगा। यूएस के विदेशमंत्री ने चीन को दुनिया के बाकी देशों द्वारा बनाए गए नियमों को ना मानने वाला बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed