{"_id":"65f646965753b06a200c59e6","slug":"revised-version-amar-ujala-year-book-2024-launched-buy-online-soon-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Year Book 2024: अमर उजाला इयर बुक 2024 का परिवर्धित संस्करण लॉन्च, जल्द खरीदें ऑनलाइन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Year Book 2024: अमर उजाला इयर बुक 2024 का परिवर्धित संस्करण लॉन्च, जल्द खरीदें ऑनलाइन
Sun, 17 Mar 2024 06:55 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:55 AM IST
सार
दूसरे खंड में भारत-अमेरिका संबंध, एक राष्ट्र- एक चुनाव, डिजिटल क्रांति का जीवन पर प्रभाव, पर्यावरणीय मुद्दों जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित साल भर की खबरों का संकलन किया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ईयर बुक पुनः लॉन्च
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
विद्यार्थियों की मांग पर अमर उजाला इयर बुक 2024 का परिवर्धित संस्करण लॉन्च कर दिया गया है। इयर बुक चार भागों में विभाजित है। पहले भाग में अयोध्या में राम मंदिर, एआई और डीपफेक का खतरा, रूस-यूक्रेन युद्ध, सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग हादसा, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत की पहुंच, जी-20 शिखर सम्मेलन और नई दिल्ली घोषणा, मणिपुर में शांति बहाली आदि से संबंधित सालभर की खबरें शामिल की गयीं हैं।
विज्ञापन
दूसरे खंड में भारत-अमेरिका संबंध, एक राष्ट्र- एक चुनाव, डिजिटल क्रांति का जीवन पर प्रभाव, पर्यावरणीय मुद्दों जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित साल भर की खबरों का संकलन किया गया है। तीसरे भाग में कॉप 28 शिखर सम्मलेन, 43वां आसियान शिखर सम्मलेन, नोबेल पुरस्कार 2023 के विजाताओं की सूची, आदि खबरों को सम्मिलित किया गया है। चौथे खंड में नॉलेज बैंक दी गई है, जिसमें महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों व वर्ष भर मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवसों की परीक्षोपयोगी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
खंड पांच में विश्व के सभी देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी हुई जानकारियां दी गयीं हैं। अमर उजाला ईयर बुक 2024 विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीसीएस, रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, पुलिस भर्ती, एलआईसी इत्यादि की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी न कर रहे युवा भी नई ईयर बुक की सहायता से सामान्य ज्ञान को मजबूत कर सकते हैं और देश-विदेश की विभिन्न समसामयिकी घटनाओं की जानकारी पा सकते हैं। अमर उजाला ईयर बुक 2024 का मूल्य मात्र 300 रुपये है, जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
यहां से खरीदें
- www.udaan.amarujala.com पर उपलब्ध।
- अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।