फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Revenue Minister Eknath Khadse phone number seen in dawood ibrahim call log

महाराष्ट्र के मंत्री को दाऊद ने किया था फोन, आप ने मांगा इस्तीफा

Sat, 21 May 2016 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Revenue Minister Eknath Khadse phone number seen in dawood ibrahim call log

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ खड़से को फोन करने की खबर के बाद राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिस फोन कॉल की बात सामने आई है वो पाक स्थित कराची में दाऊद के घर  से मंत्री के मोबाइल पर आया था। वहीं खड़से का कहना है कि उन्होंने दाऊद से कभी कोई बात नहीं की है।

विज्ञापन


वहीं इंडिया टुडे के अनुसार वडोदरा के एक एथिकल हैकर भानगले ने दाऊद की पत्नी महजबीन शेख के नाम पर दर्ज चार फोन नंबर की कॉल डिटेल का रिकार्ड उसे मिला था। इंडिया टुडे के मुताबिक इस डिटेल में मिला एक नंबर एकनाथ खड़से का है। खड़से ने इस मामले में फोन नंबर उनके नाम से दर्ज होने की बात को कबूल किया है लेकिन उन्होंने किसी भी बातचीत से इंकार किया है। यह मामला सामने आने के बाद खड़से से इस्तीफा मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रीति शर्मा मेनन ने कहा है कि खड़से का नंबर दाऊद इब्राहिम के काल लॉग में सामने आना चौकाने वाली बात है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए अन्यथा इस मामले की जांच निष्पक्ष नहीं हो पाएगी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने भी खड़से और दाउद के बीच हुई किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करते हुए उन्हें क्लीन चीट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed