फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Restoration work Ponneri- Kavarappettai railway stations of Chennai Division Mysuru-Darbhanga Express derail

Railways: पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं शुरू; मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस हुई थी हादसे का शिकार

Sun, 13 Oct 2024 08:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Oct 2024 08:36 AM IST
सार

रेलवे ने मरम्मत कार्य पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 12434 (चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस) रात सवा नौ बजे कावरापेट्टई रेलवे स्टेशन की अप मेनलाइन से गुजरी, जो सामान्य स्थिति बहाल होने का संकेत है।

विज्ञापन
Restoration work Ponneri- Kavarappettai railway stations of Chennai Division Mysuru-Darbhanga Express derail
Mysuru-Darbhanga Express - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त कर दिया गया है। दोनों स्टेशनों पर रेलवे सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। यह चेन्नई से 46 किमी दूर है। यहां बीते शुक्रवार की शाम ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

 


शनिवार रात पहली ट्रेन कावरापेट्टई स्टेशन से गुजरी
इससे पहले दक्षिण रेलवे की ओर से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाए जाने और लाइन को दुरुस्त किए जाने के बाद शनिवार रात को पहली ट्रेन कावरापेट्टई स्टेशन से गुजरी। रेलवे ने मरम्मत कार्य पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 12434 (चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस) रात सवा नौ बजे कावरापेट्टई रेलवे स्टेशन की अप मेनलाइन से गुजरी, जो सामान्य स्थिति बहाल होने का संकेत है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन के गुजरने से एक घंटे पहले पटरी को पहली ट्रेन के लिए 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए तैयार किया गया था और दो ट्रेन के गुजरने के बाद गति बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कावरापेट्टई में एक मालगाड़ी से टकरा गई थी यात्री ट्रेन
ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के नौ एसी कोच और एक पावर कार सहित कुल 10 डिब्बे और मालगाड़ी के दो वैगन को क्रेन की मदद से हटाया गया। यह ट्रेन 11 अक्तूबर को रात साढ़े आठ बजे कावरापेट्टई में एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। रेलवे ने बताया कि हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। इसके बाद यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर दो ईएमयू विशेष ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


उदयनिधि स्टालिन ने यात्रियों से मुलाकात की
दक्षिणी रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डी. ओम प्रकाश ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चार यात्रियों का पोन्नेरी के सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया, उन्हें मामूली चोटें आई थीं।  इस बीच तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने यहां स्टेनली अस्पताल में उपचार करा रहे घायल यात्रियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed