फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reservations to acid victims in central government jobs

केंद्र सरकार की नौकरियों में तेजाब पीड़ितों को मिलेगा आरक्षण

Mon, 29 Jan 2018 06:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
Reservations to acid victims in central government jobs
Jobs
ऑटिज्म, मानसिक बीमारियों, बौद्धिक दिव्यांगों और तेजाब हमले के पीड़ित लोगों को भी अब केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलेगा। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि सीधी भर्ती के मामले में सरकारी नौकरियों के समूह ए, बी और सी में दिव्यांगों को चार फीसदी आरक्षण प्रदान किया जाएगा जो कि पहले तीन फीसदी था। 
विज्ञापन


हाल ही में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने केंद्र सरकार के सभी विभागों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा। पहली श्रेणी में नेत्रहीन एवं कमजोर दृष्टि विकार वालों, दूसरी श्रेणी में बधिर और कम सुन पाने वालों को रखा गया है जबकि तीसरी श्रेणी में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इनमें शारीरिक दिव्यांगता के साथ जो नई किस्में जोड़ी गई हैं, उनमें तेजाब हमले के शिकार लोग, ठीक हो चुके कुष्ठ रोगी, सेरेब्रल पाल्सी के शिकार, क्षतिग्रस्त मांसपेशियों से ग्रस्त को शामिल किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने जो चौथी श्रेणी बनाई है, उसमें मल्टीपल डिसेबिलिटी को शामिल किया गया है। इसमें ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता, सीखने में विशेष अक्षमता, मानसिक बीमारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्त होगा शिकायत निवारण अधिकारी

इस संबंध में डीओपीटी ने सभी सरकारी विभागों से शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। इनके साथ अगर सरकारी नौकरियों में भेदभाव होता है, तो संबंधित व्यक्ति सरकारी प्रतिष्ठान के शिकायत निवारण अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करा सकता है। हर शिकायत पर दो महीने के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed