फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rescue: BRO saved the lives of five people by risking their lives in Sikkim

Rescue: सिक्किम में जान जोखिम में डालकर बीआरओ ने पांच लोगों की बचाई जान, सड़क बहने से हुआ हादसा

Mon, 12 Jun 2023 09:15 PM IST
स्वप्निल शशांक एन. अर्जुन, गंगटोक
एन. अर्जुन, गंगटोक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Jun 2023 09:15 PM IST
सार

पानी के बहाव में गाड़ी बह गई, लेकिन बड़े पत्थरों में फंस गई। जैसे ही इसकी जानकारी प्रोजेक्ट स्वास्तिक के निकटतम बीआरओ टुकड़ी को मिली, बीआरओ के कर्मयोगियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Rescue: BRO saved the lives of five people by risking their lives in Sikkim
बीआरओ ने पांच लोगों की जान बचाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में रविवार को हुई भारी बारिश के कारण सिंगतम से दिक्चू तक की सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। अचानक हुई इस घटना में एक वाहन पानी में बह गया, लेकिन बड़े पत्थरों में फंस गई। पास ही बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) को इसकी जानकारी मिली, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों की जान बचा ली गई।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक रविवार को सिक्किम में भारी बारिश हुई। इस कारण सिंगतम से दिक्चू में सड़क तक का कुछ हिस्सा पानी में बह गया। इस बीच, सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक वाहन में सवार चार लोग यहां पर पहुंचे। जैसे ही वे उसे पार करने लगे पानी के बहाव में गाड़ी बह गई, लेकिन बड़े पत्थरों में फंस गई। जैसे ही इसकी जानकारी प्रोजेक्ट स्वास्तिक के निकटतम बीआरओ टुकड़ी को मिली, बीआरओ के कर्मयोगियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

Rescue: BRO saved the lives of five people by risking their lives in Sikkim
लोगों को रेस्क्यू किया गया - फोटो : अमर उजाला
चारों यात्री और चालक अभी भी वाहन के अंदर फंसे हुए थे। वे बाहर नहीं निकल सके क्योंकि दरवाजे एक तरफ पत्थरों से फंस गए थे जबकि पानी के कारण दूसरी ओर का दरवाजा खोला नहीं जा रहा था। जान की परवाह किए बिना करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ सुबह करीब साढ़े पांच बजे सभी यात्रियों और चालक को वाहन से निकालने में सफल रहा।

अधिकारी ने वाहन को नीचे गिरने से बचाने के लिए सारे उपाए किए गए। बीआरओ ने अंतत: सुबह लगभग 9:30 बजे बोलेरो वाहन को भी बाहर निकालने में सफलता पाई। इसके बाद बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू किया। सुबह करीब 10:00 बजे रास्ते को साफ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed