फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2024 US Russia wishes to india antony blinken and many other leaders reaction

Republic Day 2024: अमेरिका-रूस ने दीं शुभकामनाएं, ब्लिंकन बोले- भारत का संविधान लोकतंत्र का स्थायी ढांचा

Fri, 26 Jan 2024 10:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 Jan 2024 10:54 AM IST
सार

अमेरिक के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए हम तत्पर है।

विज्ञापन
Republic Day 2024 US Russia wishes to india antony blinken and many other leaders reaction
व्लादिमीर पुतिन, जो बाइडन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका और रूस ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ अमेरिका ने भारत अपना प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए भारत के साथ अपने रिश्तों को गहरा करने की बात की है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारत एक ऐसा देश हैं जो अमेरिका के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है। हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर है।'
विज्ञापन


विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए हम तत्पर है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत और अमेरिका के रिश्ते को दुनिया में सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लिंकन ने आगे कहा, मैं अमेरिका की तरफ से भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एकस्थाई ढांचा है। मैं इस खास मौके पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 

भारत में रूस के राजदूत ने दी शुभकामनाएं 
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'हमारे भारतीय मित्रों को समृद्ध, खुशहाली और उज्ज्वल अमृतकाल की शुभकामनाएं। भारत जिंदाबाद और रूसी-भारतीय दोस्ती अमर रहे।'

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के बाद अमृत काल की यात्रा में देश का नेतृत्व करेंगी। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस महिलाओं पर केंद्रित है। पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ी में भी केवल महिला कर्मी ही शामिल होंगी। 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने भी भारत को गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, हमारे साझा राष्ट्रीय दिवसों पर, हमें अपनी मित्रता की गहराई का जश्न मनाने का अवसर मिलता है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी भी इतने करीब नहीं रहे।


वहीं मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed