फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2022: Prime Minister Narendra Modi lays wreath at the National War Memorial

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस परेड से पहले प्रधानमंत्री पहुंचे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

Wed, 26 Jan 2022 10:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jan 2022 10:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Republic Day 2022: Prime Minister Narendra Modi lays wreath at the National War Memorial
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस परेड की आधिकारिक शुरुआत कर दी। सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र की रक्षा में वीरों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की याद में दो मिनट का मौन रखा और स्मारक की आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। पीएम मोदी के साथ इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद रहे। उन्होंने भी शहीद जवानों को  श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


युद्ध स्मारक की ज्योति में विलीन हुई थी अमर जवान ज्योति
इस बार राष्ट्रीय युद्ध स्माकर की ज्योति में अमर जवान ज्योति को विलीन कर दिया गया था। अब तक इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति और युद्ध स्मारक पर अलग से ज्योति जलती थी, लेकिन अब इन्हें एक ही कर दिया गया है। 
विज्ञापन


परेड में दिखेगा आजादी का अमृत महोत्सव 
इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, यह गणतंत्र दिवस 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए इस बार परेड में बहुत कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो पहली बार होगा। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार राज्यों की कुल 21 झांकियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान
इस बार राजपथ पर अब तक के सबसे भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमान हिस्सा लेंगे। वहीं कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से आए 480 डांसर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करेंगे। 75 मीटर लंबाई के 10 स्क्रॉल भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे। फ्लाई पास्ट में वायु सेना के आधुनिक विमान राफेल, सुखाई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे, डकोटा भी अगल-अलग करतब करते नजर आएंगे।  ये विमान राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत का प्रदर्शन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed