फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: Very few people quitting smoking in India, 16 to 64 years old people are smoking more

रिपोर्ट : भारत में धूम्रपान छोड़ने वाले लोगों की संख्या बहुत कम, 16 से 64 वर्ष के लोग कर रहे अधिक धूम्रपान

Fri, 19 Nov 2021 06:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Nov 2021 06:41 AM IST
सार

इंटरनेशनल कमीशन टु रीईग्नाइट द फाइट अगेंस्ट स्मोकिंग की रिपोर्ट के अनुसार, धूम्रपान करने वाले 37 फीसदी भारतीय इस आदत को छोड़ना चाहते हैं या योजना बनाते हैं। इसके बावजूद धूम्रपान छोड़ने वालों की दर बहुत कम है। पुरुषों की बात करें तो 20 फीसदी से कम ही धूम्रपान छोड़ते हैं।
 

विज्ञापन
Report: Very few people quitting smoking in India, 16 to 64 years old people are smoking more
Smoking - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : smoking

विस्तार

भारत धूम्रपान करने वाले देशों की सूची में दूसरे नंबर पर है। इस श्रेणी में 16 से 64 वर्ष के लोग धूम्रपान अधिक कर रहे हैं। इंटरनेशनल कमीशन टु रीईग्नाइट द फाइट अगेंस्ट स्मोकिंग की रिपोर्ट के अनुसार चिंता की बात यह है कि भारत में धूम्रपान छोड़ने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है।

विज्ञापन


25 करोड़ से अधिक धूम्रपान कर रहे
रिपोर्ट के अनुसार धूम्रपान करने वाले 37 फीसदी भारतीय इस आदत को छोड़ना चाहते हैं या योजना बनाते हैं। इसके बावजूद धूम्रपान छोड़ने वालों की दर बहुत कम है। पुरुषों की बात करें तो 20 फीसदी से कम ही धूम्रपान छोड़ते हैं।
विज्ञापन


मुंह के कैंसर के मामले अधिक
रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन में 16 से 64 वर्ष के 50 करोड़ लोग तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। भारत में 16 से 64 वर्ष के 25,0002,133 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं और चीन के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से पुरुषों में धूम्रपान का तीन गुना अधिक चलन है। भारत में तंबाकू उत्पादों के कारण मुंह के कैंसर के मामले भी दुनिया में सबसे अधिक हैं। दुनियाभर में 114 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं। हर साल धूम्रपान करने वाले 80 लाख लोगों की मौत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed