फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report says, Among 403 cities of 56 countries Mumbai is the city with the highest traffic catch

दुनियाभर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक झेलने वाला शहर है मुंबई, दिल्ली चौथे नंबर पर

Wed, 05 Jun 2019 03:39 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 05 Jun 2019 03:39 PM IST
सार

  • एपल और ऊबर के लिए नक्शे बनाने वाली कंपनी टॉमटॉम ने तैयार की रिपोर्ट
  • यह रिपोर्ट 56 देशों के 403 शहरों में ट्रैफिक के दबाव के आधार पर तैयार की गई
  • मुंबई में शाम पांच से आठ बजे के बीच सफर तय करने में लगता है 102 फीसदी ज्यादा समय
  • कोलंबिया की राजधानी बोगोटा दूसरे, पेरु की राजधानी लीमा तीसरे और मॉस्को पांचवे स्थान पर

विज्ञापन
Report says, Among 403 cities of 56 countries Mumbai is the city with the highest traffic catch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव झेलने वाले शहरों में मुंबई पहले स्थान पर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली इस सूची में चौथे स्थान पर है। यह तथ्य 56 देशों के 403 शहरों के ट्रैफिक पर बनी रिपोर्ट में सामने आया है। यह रिपोर्ट एपल और ऊबर के लिए नक्शे तैयार करने वाली लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टॉमटॉम ने प्रस्तुत की है। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैफिक दबाव में कोलंबिया की राजधानी बोगोटा दूसरे, पेरु की राजधानी लीमा तीसरे और रूस की राजधानी मॉस्को पांचवे स्थान पर है। रिपोर्ट बताती है कि पीक ऑवर्स में लोगों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में 65 फीसदी ज्यादा समय लगता है। वहीं, बोगोटा में 63 फीसदी, लीमा में 58 फीसदी, दिल्ली में 58 फीसदी और मॉस्को में 56 फीसदी ज्यादा समय लगता है। 
विज्ञापन


यह रिपोर्ट सबसे ज्यादा ट्रैफिक के दौरान लोगों को अतिरिक्त समय कितना लगता है, इस आधार पर बनाई गई है। टॉमटॉम के जनरल मैनेजर बारबरा बेलपियरे ने बताया कि मुंबई में औसत रूप से 500 कारें प्रति किलोमीटर चलती हैं, जो दिल्ली के मुकाबले काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में सफर के लिए सबसे बेहतर वक्त रात के दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच का है, क्योंकि यह ऐसा वक्त है जब सबसे कम ट्रैफिक का दबाव होता है। यहां सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच लोगों को 80 फीसदी ज्यादा समय लगता है। वहीं, शाम को पांच बजे से आठ बजे के बीच यह फीसद बढ़कर 102 हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed